Tata EV पर बंपर छूट, Curvv EV पर मिल रहा 3 लाख से ज्यादा का फायदा, जानें पूरी डिटेल
अप्रैल 2026 में Tata Motors अपनी इलेक्ट्रिक कारों पर शानदार ऑफर दे रही है. Tata Curvv EV पर सबसे ज्यादा करीब 3.30 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है. इसके अलावा Tata Punch EV, Tata Harrier EV, Tata Tiago EV और Tata Nexon EV पर भी अच्छे डिस्काउंट मिल रहे हैं.

Electric Cars India: इलेक्ट्रिक कारों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और इसी को देखते हुए Tata Motors ने अप्रैल 2026 में अपने EV पोर्टफोलियो पर शानदार ऑफर पेश किए हैं. कंपनी अपने कई मॉडल्स पर कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और लॉयल्टी बेनिफिट दे रही है. खास बात यह है कि इस बार सबसे ज्यादा फायदा Curvv EV पर मिल रहा है. Tiago EV से लेकर Harrier EV तक अलग-अलग मॉडल्स पर अलग ऑफर दिए जा रहे हैं. इससे ग्राहकों को सस्ती कीमत में इलेक्ट्रिक कार खरीदने का अच्छा मौका मिल रहा है.
Curvv EV पर सबसे बड़ा फायदा
Tata Curvv EV इस महीने सबसे ज्यादा फायदे के साथ आ रही है. इसके लगभग सभी वेरिएंट पर 3 लाख रुपये तक का बोनस दिया जा रहा है. एक्सचेंज ऑफर जोड़ने पर कुल फायदा करीब 3 लाख तीस हजार रुपये तक पहुंच सकता है. इस गाड़ी की शुरुआती कीमत करीब 17.49 लाख रुपये है. टॉप वेरिएंट की कीमत 22.24 लाख रुपये तक जाती है. यह ऑफर ग्राहकों के लिए इसे एक आकर्षक डील बनाता है.
Punch EV और Harrier EV
Tata Punch EV के पुराने मॉडल पर इस महीने 1.40 हजार रुपये तक का फायदा मिल रहा है. इसमें बोनस और एक्सचेंज ऑफर दोनों शामिल हैं. वहीं Tata Harrier EV पर भी 1.5 लाख रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है. इसमें 1 लाख रुपये का बोनस और 50 हजार रुपये का एक्सचेंज बेनिफिट शामिल है. ये दोनों गाड़ियां अपने सेगमेंट में मजबूत विकल्प बन रही हैं.
Tiago EV और Nexon EV पर किफायती डील
Tata Tiago EV कंपनी की सबसे किफायती इलेक्ट्रिक कार है जिस पर 1.20 लाख रुपये तक का फायदा मिल रहा है. यह ऑफर खास तौर पर टॉप वेरिएंट पर लागू है. वहीं Tata Nexon EV पर 50 हजार रुपये तक का लाभ दिया जा रहा है. इसमें बोनस और एक्सचेंज ऑफर दोनों शामिल हैं. ये ऑफर उन ग्राहकों के लिए फायदेमंद हैं जो कम बजट में इलेक्ट्रिक कार खरीदना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें- दिल्ली में 2028 से पेट्रोल टू और थ्री-व्हीलर बंद, नहीं होगा रजिस्ट्रेशन, EV Policy 2.0 से बदल जाएगी सड़कों की तस्वीर
क्यों खास है यह ऑफर
अप्रैल 2026 में दिए जा रहे ये ऑफर ग्राहकों के लिए बड़ा मौका हैं. बढ़ती फ्यूल कीमतों और EV की लोकप्रियता के बीच ये डिस्काउंट खरीदारी को आसान बना रहे हैं. जो लोग पहली बार इलेक्ट्रिक कार लेने की सोच रहे हैं उनके लिए यह सही समय हो सकता है. साथ ही पुराने वाहन को एक्सचेंज करने वालों को भी अतिरिक्त फायदा मिल रहा है.