मई में धूम मचाने आ रही हैं ये 5 नई कारें, Toyota eBella से Tata Sierra EV लिस्ट में, जानें प्राइस और फीचर्स
मई 2026 ऑटोमोबाइल बाजार के लिए बेहद खास रहने वाला है. इस महीने कई बड़ी कंपनियां अपनी नई और अपडेटेड कारें लॉन्च करने जा रही हैं. इलेक्ट्रिक SUV, हाइब्रिड मॉडल और प्रीमियम गाड़ियों की एंट्री से ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे. नई तकनीक, बेहतर फीचर्स और दमदार परफॉर्मेंस के साथ ये कारें ग्राहकों को पसंद आ सकती हैं.
5 Upcoming Cars in May 2026: साल 2026 का दूसरा क्वार्टर शुरू हो चुका है और ऑटो सेक्टर में हलचल तेज हो गई है. जनवरी से अप्रैल तक कई नई कारें लॉन्च हुईं, और अब मई में भी कंपनियां बड़े लॉन्च की तैयारी में हैं. इस महीने इलेक्ट्रिक SUV से लेकर प्रीमियम SUV और फेसलिफ्ट सेडान तक कई शानदार गाड़ियां बाजार में आने वाली हैं. इस रिपोर्ट में 5 बड़ी लॉन्च होने वाली कारों के बारे में जानेंगे.
Toyota eBella – टोयोटा की पहली इलेक्ट्रिक SUV
टोयोटा अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV eBella लॉन्च करने जा रही है, जो मारुति की eVitara पर आधारित है. इसमें 10.25-इंच डिजिटल स्क्रीन, 10.1-इंच टचस्क्रीन, वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोरमिक रूफ जैसे फीचर्स मिलेंगे. यह दो बैटरी ऑप्शन (49 kWh और 61 kWh) में आएगी और करीब 440 से 543 किमी की रेंज दे सकती है. carwale की रिपोर्ट के अनुसार इसकी कीमत 16 लाख से 19.5 लाख रुपये रहने वाली है.

Honda City facelift – नया लुक और एडवांस फीचर्स
होंडा अपनी पॉपुलर सेडान City का फेसलिफ्ट वर्जन ला रही है. इसमें नया फ्रंट डिजाइन, एलॉय व्हील्स और अपडेटेड इंटीरियर मिलेगा. नई City में ADAS, वेंटिलेटेड सीट्स और सनरूफ जैसे फीचर्स भी जोड़े जाएंगे. इंजन पहले जैसा ही रहेगा और लॉन्च की तारीख 22 मई 2026 बताई जा रही है. carwale के अनुसार इसकी कीमत 12.50 लाख से 19 लाख रुपये रहने वाली है.
Honda ZR-V – प्रीमियम हाइब्रिड SUV
- होंडा की नई ZR-V एक प्रीमियम SUV होगी, जो भारत में CBU (इम्पोर्टेड) मॉडल के रूप में आएगी.
- इसमें Google Assistant, Honda Sensing (ADAS), Bose साउंड सिस्टम जैसे फीचर्स मिलेंगे.
- यह 2.0-लीटर हाइब्रिड इंजन के साथ आएगी और इसकी लॉन्चिंग भी 22 मई 2026 के आसपास हो सकती है.
- carwale के अनुसार इसकी कीमत 40 लाख से 50 लाख रुपये (Estimated Ex-Showroom Price) रहने वाली है.

Tata Sierra EV – इलेक्ट्रिक अवतार में वापसी
- टाटा अपनी आइकॉनिक Sierra को इलेक्ट्रिक अवतार में वापस ला रही है.
- इसमें नया EV डिजाइन, क्लोज्ड ग्रिल और खास EV बैज मिलेंगे.
- Sierra EV में 65 kWh और 75 kWh बैटरी मिल सकती है और यह RWD व AWD दोनों ऑप्शन में आएगी.
- इसमें ट्रिपल स्क्रीन सेटअप जैसे एडवांस फीचर्स भी होंगे.
- इसकी कीमत 15 लाख रुपये बताई जा रही है.

MG Majestor – दमदार ऑफ-रोडिंग SUV
- MG की नई Majestor SUV अब मई में लॉन्च हो सकती है.
- यह एक दमदार ऑफ-रोडिंग SUV है, जिसमें तीन डिफरेंशियल लॉक और क्रॉल कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलते हैं.
- इसमें 2.0-लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन मिलेगा, जो 213 hp और 479 Nm टॉर्क देता है.
- इसकी कीमत 39.50 – 43.25 लाख रुपये बताई जा रही है.
यह भी पढ़ें: 25 लाख में कौन-सी 3-रो EV है बेस्ट? VinFast, Mahindra और Kia में कौन मार रही बाजी
Latest Stories
25 लाख में कौन-सी 3-रो EV है बेस्ट? VinFast, Mahindra और Kia में कौन मार रही बाजी
कार-बाइक में पड़ेगा E85 और E100 फ्यूल, जानें कैसे करेगा काम, क्या है कोई रिस्क
SUV मार्केट में फिर धमाका! नई Brezza Facelift में मिलेंगे ऐसे फीचर्स जो नहीं थे पहले, जानिए पूरी डिटेल
