25 लाख में कौन-सी 3-रो EV है बेस्ट? VinFast, Mahindra और Kia में कौन मार रही बाजी
भारत में 3-रो इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट तेजी से बढ़ रहा है और VinFast, Mahindra, Kia और BYD जैसे ब्रांड्स के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. करीब 25 लाख रुपये के बजट में कौन-सी फैमिली EV सबसे बेहतर है, यह जानना अब और भी जरूरी हो गया है. इस रिपोर्ट में स्पेस, रेंज, फीचर्स और कीमत के आधार पर VinFast VF MPV 7, Mahindra XEV 9S, Kia Carens EV और BYD eMax 7 का पूरा तुलना विश्लेषण किया गया है.
3 Row EV India: भारत में फैमिली इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट तेजी से बदल रहा है और 2026 में यह मुकाबला और दिलचस्प हो गया है. VinFast की नई MPV एंट्री के साथ अब ग्राहकों के सामने कई मजबूत विकल्प मौजूद हैं. Mahindra, Kia और BYD जैसी कंपनियां पहले से इस सेगमेंट में मौजूद हैं. ऐसे में सवाल यह है कि करीब 25 लाख रुपये के बजट में कौन-सी 3-रो इलेक्ट्रिक कार सबसे बेहतर साबित हो सकती है.
स्पेस और कम्फर्ट में कौन आगे
VinFast VF MPV 7 कार इस सेगमेंट में सबसे लंबा व्हीलबेस (2,840 मिमी) ऑफर करता है, जिससे दूसरी और तीसरी पंक्ति के यात्रियों को ज्यादा लेगरूम मिलता है. वहीं BYD eMax 7 का 2,800 मिमी व्हीलबेस इसे पारंपरिक MPV जैसा आराम देता है.
Mahindra XEV 9S का व्हीलबेस 2,762 मिमी है, जो रोड प्रेजेंस में मजबूत दिखता है, लेकिन तीसरी पंक्ति थोड़ी टाइट महसूस हो सकती है. दूसरी ओर Kia Carens EV सीमित साइज के बावजूद 2,780 मिमी व्हीलबेस के साथ संतुलित केबिन स्पेस देती है.
रेंज के मामले में किसका दबदबा?
रेंज की बात करें तो Mahindra XEV 9S सबसे आगे नजर आती है. इसमें तीन बैटरी विकल्प मिलते हैं, जिसमें 59 kWh (521 किमी), 70 kWh (600 किमी) और 79 kWh (679 किमी) शामिल है. BYD eMax 7 दो बैटरी विकल्पों के साथ आती है, जिसमें 420 किमी और 530 किमी रेंज शामिल है. VinFast VF MPV 7 में 60.13 kWh बैटरी के साथ 517 किमी रेंज मिलती है. Kia Carens EV की बैटरी छोटी जरूर है, लेकिन एफिशिएंसी बेहतर है. इसमें 404 किमी और 490 किमी तक की रेंज मिलती है.
फीचर्स और टेक्नोलॉजी में कौन आगे
Mahindra XEV 9S का केबिन टेक्नोलॉजी के मामले में सबसे एडवांस माना जा रहा है, जिसमें ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप मिलता है. BYD eMax 7 में रोटेटिंग स्क्रीन और हाई-टेक फीचर्स दिए गए हैं. VinFast VF MPV 7 का फोकस ज्यादा स्पेस और प्रैक्टिकलिटी पर है, जबकि Kia Carens EV बैलेंस्ड फीचर्स के साथ एक समझदार विकल्प बनकर सामने आती है.
कीमत में कौन देता है वैल्यू
कीमत के मामले में Kia Carens EV सबसे किफायती विकल्प है, जिसकी कीमत करीब 17.99 लाख रुपये से शुरू होकर 24.99 लाख रुपये तक जाती है. Mahindra XEV 9S भी वैल्यू-फॉर-मनी ऑप्शन माना जा रहा है, जिसकी शुरुआती कीमत 19.95 लाख रुपये है. VinFast VF MPV 7 सिर्फ एक फुली-लोडेड वेरिएंट में 24.49 लाख रुपये में आती है. वहीं BYD eMax 7 की कीमत 26.9 लाख रुपये से शुरू होती है, जो इसे थोड़ा महंगा बनाती है.
Latest Stories
कार-बाइक में पड़ेगा E85 और E100 फ्यूल, जानें कैसे करेगा काम, क्या है कोई रिस्क
SUV मार्केट में फिर धमाका! नई Brezza Facelift में मिलेंगे ऐसे फीचर्स जो नहीं थे पहले, जानिए पूरी डिटेल
नई SUV खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले! Tata दे रही 3.50 लाख रुपये तक की डिस्काउंट
