HomeAutoHybrid Suvs India Renault Duster Nissan Tekton Honda Elevate Toyota Hyryder Upcoming Cars
ऑटो सेक्टर में बड़ा बदलाव, Hybrid SUVs का बढ़ता क्रेज; आने वाली हैं कई गाड़ियां
भारत में Hybrid SUVs का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, जहां ग्राहक बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और कम एमिशन के चलते डीजल SUVs से हटकर Hybrid ऑप्शन की ओर बढ़ रहे हैं. Renault Duster Hybrid, Nissan Tekton, Honda Elevate और Toyota Hyryder 7-Seater जैसी नई गाड़ियां जल्द बाजार में एंट्री कर सकती हैं. ये SUVs न सिर्फ माइलेज में बेहतर होंगी, बल्कि पर्यावरण के लिए भी ज्यादा सुरक्षित होंगी.
भारत के ऑटो सेक्टर में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां Hybrid SUVs तेजी से लोकप्रिय हो रही हैं. बढ़ती फ्यूल एफिशिएंसी और कम एमिशन के चलते ग्राहक अब पारंपरिक डीजल SUVs से हटकर Hybrid ऑप्शन की ओर रुख कर रहे हैं. इसी ट्रेंड को देखते हुए कई ऑटो कंपनियां भारत में अपनी नई Hybrid SUVs लॉन्च करने की तैयारी में हैं. खास बात यह है कि ये गाड़ियां न सिर्फ बेहतर माइलेज देंगी, बल्कि पर्यावरण के लिहाज से भी ज्यादा सुरक्षित होंगी. ऐसे में आने वाले समय में डीजल SUVs की डिमांड पर इसका सीधा असर पड़ सकता है.
1 / 5
Renault Duster Hybrid
Renault Duster का Hybrid वर्जन बाजार में बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकता है. इसमें 1.8-litre इंजन के साथ बैटरी सपोर्ट मिलेगा, जो करीब 160 hp पावर देगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेट्रो शहरों में करीब 39 फीसदी ग्राहकों ने Hybrid वर्जन में दिलचस्पी दिखाई है.
2 / 5
Nissan Tekton
Nissan Tekton को भी इसी साल भारतीय बाजार में उतारा जा सकता है. यह SUV Duster के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी, लेकिन इसका डिजाइन Nissan पेट्रोल से प्रेरित होगा. कंपनी Hybrid टेक्नोलॉजी पर फोकस कर रही है, जिससे यह मॉडल बाजार में अलग पहचान बना सकता है.
3 / 5
Honda Elevate
Honda Elevate को भी इस साल Hybrid टेक्नोलॉजी के साथ अपडेट किया जा सकता है. Honda एक नया, हल्का और किफायती Hybrid सिस्टम विकसित कर रही है. अगर यह सिस्टम Elevate में आता है, तो यह SUV माइलेज और परफॉर्मेंस दोनों के मामले में मजबूत हो सकती है.
4 / 5
Toyota Hyryder 7-Seater
Toyota Hyryder का 7-सीटर वर्जन भी चर्चा में है. इसमें 1.5-litre mild-hybrid और मजबूत hybrid इंजन ऑप्शन मिल सकते हैं. यह SUV बड़े परिवारों के लिए बेहतर ऑप्शन बन सकती है और सेगमेंट में नई प्रतिस्पर्धा पैदा कर सकती है.