VinFast VF MPV 7: 4.10 लाख सस्ती हुई ये 7 सीटर, सिंगल चार्ज में दौड़ती है 517KM!
VinFast VF MPV7: विनफास्ट ने इस इलेक्ट्रिक गाड़ी की कीमत 4.10 लाख कम कर दी है, अप्रैल 2026 में लॉन्च हुई ये गाड़ी 60.13kWh बैटरी से लैस है. एक बार फुल चार्ज में ये गाड़ी ARAI के अनुसार 517 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकती है.

VinFast VF MPV 7 Price Cut: वियतनाम की इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी विनफास्ट की इस गाड़ी को लॉन्च हुए 6 महीने से ज्यादा का समय बीत चुका है, अब कंपनी ने इस गाड़ी की कीमत 4 लाख 10 हजार रुपए कम कर दी है. इस गाड़ी को 24 लाख 49 हजार रुपए (एक्स शोरूम) के लॉन्च प्राइस में उतारा गया था, अब कीमत में कटौती के बाद इस गाड़ी की कीमत 20 लाख 39 हजार (एक्स शोरूम) से शुरू होती है.
अप्रैल 2026 में VinFast की पहली इलेक्ट्रिक MPV के तौर पर इस गाड़ी को पैसेंजर के इस्तेमाल के लिए लॉन्च किया गया था. यह 7 सीटर गाड़ी एक ही वेरिएंट में उपलब्ध है और इसमें 60.13kWh की बैटरी दी गई है. ये गाड़ी नई कीमत के साथ VinFast की ऑफिशियल वेबसाइट पर दिखाई दे रही है.
VinFast VF MPV 7 तीन-रो वाली इलेक्ट्रिक 7 सीटर MPV है जिसे बड़े परिवारों की जरूरत को समझते हुए डिजाइन किया गया है. इसमें 60.13kWh बैटरी दी गई है और सिंगल चार्ज पर ये गाड़ी 517 किलोमीटर की ARAI रेंज ऑफर करती है. इस इलेक्ट्रिक MPV में 60.13kWh की लिथियम-आयन बैटरी है, जो फ्रंट-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती है.
VinFast VF MPV 7 Safety Features
इस गाड़ी में चार एयरबैग, एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, ब्रेक असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम, हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रियर पार्किंग कैमरा और सेंसर, ऑल-व्हील डिस्क ब्रेक और ISOFIX चाइल्ड सीट सपोर्ट दिया गया है.
VinFast VF MPV 7 Features
इस इलेक्ट्रिक MPV में 10.1 इंच इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, एंड्रॉयड कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो, लेदरेट सीट अपहोल्स्ट्री, PM2.5 एयर फिल्टर के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, डेडिकेटेड थर्ड-रो AC कंट्रोल और वेंट, सिक्स-वे एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, सभी सीटों के लिए एडजस्टेबल हेडरेस्ट, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और टाइप-ए और टाइप-सी यूएसबी पोर्ट दिया गया है.
ये भी पढ़ें- Nissan का फेस्टिव ऑफर, इन 2 गाड़ियों में कंपनी लगाएगी फ्री में CNG Kit, 16 नवंबर तक मौका