TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Nissan का फेस्टिव ऑफर, इन 2 गाड़ियों में कंपनी लगाएगी फ्री में CNG Kit, 16 नवंबर तक मौका

Nissan Offer: पेट्रोल छोड़, इस फेस्टिव सीजन CNG Car खरीदने का मूड है तो निसान का ऑफर आपको पसंद आ सकता है. कंपनी मैग्नाइट और ग्रेवाइट, इन दोनों ही मॉडल्स में फ्री में सीएनजी किट लगाकर दे रही है.

सीएनजी कार Image Credit: निसान

Highlights

  • निसान गाड़ियों पर फ्री सीएनजी किट.
  • चुनिंदा वेरिएंट्स पर बंपर ऑफर.
  • ऑफर का फायदा 16 नवंबर तक.

Nissan Car Offers: इस फेस्टिव सीजन नई CNG Car खरीदने का प्लान है तो कंपनी आप लोगों के लिए शानदार ऑफर लेकर आई है. कंपनी ने 16 नवंबर 2026 तक चुनिंदा Magnite और Gravite वेरिएंट्स पर CNG रेट्रोफिटमेंट चार्ज को हटा दिया है. यह फायदा मैग्नाइट पर 74,999 रुपए और ग्रेवाइट पर 85,999 रुपए का है. ग्रेवाइट में 25 लीटर कैपेसिटी वाले ट्विन-सिलेंडर CNG अरेंजमेंट का इस्तेमाल होता है जिससे फुल बूट स्पेस मिलता है.

मिलेंगे दो सीएनजी सिलेंडर

7 सीटर कॉन्फिगरेशन को बनाए रखने और रेगुलर बड़े सिंगल-सिलेंडर इंस्टॉलेशन की तुलना में पिछले हिस्से के आसपास ज़्यादा इस्तेमाल करने लायक जगह बचाने के लिए ट्वीन सिलेंडर सेटअप को डेवलप किया गया है. ग्रेवाइट CNG किट मूल रूप से मई 2026 में 82,999 रुपए में आई थी और इसकी अभी की लिस्टेड कीमत 85,999 रुपए है.

रेट्रोफिटमेंट सिस्टम को Motozen ने डेवलप, मैन्युफैक्चर और क्वालिटी एश्योर्ड किया है. ग्रेवाइट सेटअप में सीक्वेंशियल BS6.2 कम्प्लायंट CNG सिस्टम, ICAT सर्टिफिकेशन, 8.1mm सिलेंडर वॉल थिकनेस और डायनामिक एडवांसर टेक का इस्तेमाल किया गया है. फिलर फ्यूल लिड के नीचे लगा होता है और गाड़ी में लगे सिस्टम से पेट्रोल और CNG ऑपरेशन के बीच स्विच किया जा सकता है.

Nissan Magnite Offer

मैग्नाइट पर मिल रहा ये ऑफर कुछ चुनिंदा नॉन-टर्बो वर्जन पर लागू होता है, जिसमें Visia EZ-Shift, Visia MT और Visia Plus MT शामिल नहीं है. मैग्नाइट पर 74,999 रुपए का रेट्रोफिटमेंट चार्ज पर छूट का फायदा दिया जा रहा है. सरकार से अप्रूव्ड सीएनजी किट पर स्टैंडर्ड गाड़ी की वारंटी के अलावा तीन साल या 1,00,000 किलोमीटर की थर्ड पार्टी वारंटी भी मिलती है.

निसान 16 राज्यों के 60 शहरों में ऑथराइज्ड डीलरों के जरिए ग्रैवाइट सीएनजी सेटअप भी ऑफर करता है. मैग्नाइट की रेट्रोफिटमेंट कीमत में सीएनजी किट, सिलेंडर इंस्टॉलेशन, सीएनजी गैस, आरटीओ एंडोर्समेंट, इंश्योरेंस एंडोर्समेंट और थर्ड पार्टी वारंटी चार्ज शामिल है.

निसान ने दोनों कन्वर्जन को डीलर फिटेड सिस्टम के तौर पर बनाया है, जिसके साथ थर्ड-पार्टी वारंटी भी है. यह फेस्टिव ऑफर निसान के भारत में अपने दो सबसे सस्ते मॉडल्स में CNG अवेलेबिलिटी को बढ़ावा देने के हिस्से के तौर पर आया है. मैग्नाइट की शुरुआती कीमत अभी 5.69 लाख (एक्स शोरूम) है जबकि ग्रेवाइट की शुरुआती कीमत 5.73 लाख (एक्स-शोरूम) है.

ये भी पढ़ें- Hyundai i20: इस प्रीमियम हैचबैक को खरीदना हुआ महंगा, इतनी बढ़ गई कीमत