TV9 NETWORK
User
Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Opening Bell: गिरावट में खुलने के बाद सेंसेक्स की छलांग, निफ्टी 23900 के करीब; FMCG शेयरों में तेजी

Opening Bell: भारतीय इक्विटी बेंचमार्क की शुरुआत उतार-चढ़ाव के साथ हुई. सेंसेक्स दिशा तय करने के लिए संघर्ष करता दिखा, जबकि निफ्टी 23,800 के स्तर के नीचे कारोबार कर रहा था. अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के नतीजों से पहले, वैश्विक संकेतों और बाजार के रुझानों पर नजर रखते हुए निवेशक सतर्क बने रहे.

शेयर बाजार में तेजी. Image Credit: मनी9लाइव

Highlights

  • अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे बढ़कर 94.56 पर पहुंच गया.
  • सेंसेक्स पैक में ITC, SBI, HDFC बैंक, अडानी पोर्ट्स और BEL सबसे ज्यादा फायदे में रहे.
  • लगभग 1120 शेयरों में तेजी आई, 1261 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.

Opening Bell: कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच, बुधवार 4 नवंबर को भारतीय इंडेक्स गिरावट के साथ खुले. लेकिन सिर्फ मिनट भर में बाजार ने चाल बदल ली और हरे निशान में आ गया. सेंसेक्स 139.95 अंक या 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,057.80 पर रहा, और निफ्टी 21.20 अंक या 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 23,832.05 पर नजर आया.

लगभग 1120 शेयरों में तेजी आई, 1261 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, और 139 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

टॉप गेनर्स और लूजर्स

निफ्टी पर सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वालों में SBI, ITC, मैक्स हेल्थकेयर, M&M और इंटरग्लोब एविएशन शामिल थे, जबकि कोल इंडिया, इंफोसिस, BSE लिमिटेड, HCL टेक और हिंडाल्को में गिरावट देखने को मिली.

सेंसेक्स पैक में ITC, SBI, HDFC बैंक, अडानी पोर्ट्स और BEL सबसे ज्यादा फायदे में रहे. वहीं, पावर ग्रिड, TCS, एयरटेल, HUL और HCL टेक नुकसान में रहे.

सेक्टोरल इंडेक्स

सेक्टर के मोर्चे पर, निफ्टी FMCG इंडेक्स में 1.6 फीसदी की बढ़त रही. दूसरी ओर, निफ्टी IT में 0.74 फीसदी की गिरावट आई.

बाजार के मूड में बदलाव

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के मुख्य निवेश रणनीतिकार वी.के. विजयकुमार ने कहा, ‘अब बाजार के मूड में एक स्पष्ट बदलाव आया है. इसने बाजार के स्ट्रक्चर को भी बदल दिया है. बाजार के मूड को बदलने वाला मुख्य फैक्टर भारत के प्रति FIIs के रुख में आया अचानक बदलाव है.’

उन्होंने कहा कि कंपनियों के अच्छे नतीजों और लार्ज-कैप शेयरों के आकर्षक मूल्यांकन से इस तेजी को बुनियादी समर्थन मिल रहा है. उन्होंने यह भी जोड़ा कि ‘AI ट्रेड’ (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े निवेश) के कमजोर पड़ने से भी FIIs की वापसी में मदद मिली है.

एशियाई बाजारों का हाल

एशियाई बाजारों में, दक्षिण कोरिया का कोस्पी, जापान का निक्केई 225 इंडेक्स और शंघाई का SSE कंपोजिट इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि हांगकांग का हैंग सेंग इंडेक्स मामूली बढ़त के साथ कारोबार कर रहा था.

मंगलवार को अमेरिकी शेयर बाजार भी ज्यादातर बढ़त के साथ बंद हुए मंगलवार को सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर दिन के उच्चतम स्तर 76,917.85 पर बंद हुआ था. निफ्टी 370.05 अंक या 1.58 फीसदी की तेजी के साथ दिन के उच्चतम स्तर 23,810.85 पर बंद हुआ.

यह भी पढ़ें: 1.2 करोड़ गिग वर्कर्स के सोशल सिक्योरिटी बेनिफिट्स के लिए प्लान, हर ट्रांजैक्शन पर एग्रीगेटर्स से वसूलेगी सरकार 2% फीस