शेयर बाजार में कमाई का मौका! LT Foods, Bharti Airtel और Prestige पर लगाएं दांव?
शेयर बाजार में LT Foods, Bharti Airtel और Prestige Estates के शेयरों में तेजी के तकनीकी संकेत मिले हैं. इन तीनों शेयरों में ब्रेकआउट और अन्य टेक्निकल इंडिकेटर्स मजबूती दिखा रहे हैं. ट्रेडिंग सेटअप के मुताबिक, LT Foods का टारगेट 452 रुपये, Bharti Airtel का 2,250 रुपये और Prestige का 1,690 रुपये रखा गया है.
Highlights
- LT Foods में 452 रुपये का टारगेट, स्टॉप लॉस 390 रुपये
- Bharti Airtel में 2,250 रुपये का टारगेट, स्टॉप लॉस 1,980 रुपये
- Prestige में 1,690 रुपये का टारगेट, स्टॉप लॉस 1,460 रुपये
शेयर बाजार में निवेश करने वाले ट्रेडर्स के लिए तीन कंपनियों के शेयरों में खरीदारी के मौके बनते दिखाई दे रहे हैं. चॉईस ब्रोकिंग के टेक्निकल रिसर्च एनालिस्ट दीपेश सरावगी के मुताबिक, टेक्निकल चार्ट पर LT Foods, Bharti Airtel और Prestige Estates के शेयरों में सकारात्मक संकेत मिले हैं. इन शेयरों में गिरते ट्रेंड से उबरने और तेजी की ओर बढ़ने के संकेत दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, बाजार में निवेश से पहले टारगेट प्राइस के साथ स्टॉप लॉस का ध्यान रखना भी जरूरी है.
LT Foods: 452 रुपये तक जा सकता है शेयर
LT Foods के शेयर में Falling Channel पैटर्न से ब्रेकआउट देखने को मिला है. इसका मतलब है कि शेयर में लंबे समय से जारी गिरावट का रुख बदलने की संभावना बन रही है. शेयर ने 200-Day EMA के ऊपर अपनी स्थिति बनाए रखी है और इसके ऊपर बंद भी हुआ है. टेक्निकल नजरिए से इसे सकारात्मक संकेत माना जाता है. इसके अलावा शेयर का RSI ओवरसोल्ड जोन से निकलकर 54.45 पर पहुंच गया है. इससे शेयर में खरीदारी की दिलचस्पी बढ़ने और मोमेंटम में सुधार के संकेत मिल रहे हैं.
- करंट मार्केट प्राइस : 411 रुपये
- टारगेट प्राइस: 452 रुपये
- स्टॉप लॉस: 390 रुपये
Bharti Airtel: 2250 रुपये का टारगेट
Bharti Airtel के शेयर में डेली चार्ट पर Double Bottom पैटर्न से ब्रेकआउट हुआ है. इस दौरान ट्रेडिंग वॉल्यूम में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है. यह संकेत देता है कि शेयर में खरीदारों की दिलचस्पी बढ़ रही है. शेयर अपर Bollinger Band के ऊपर बंद हुआ है. वहीं, MACD इंडिकेटर में Bullish Crossover बना है. ये दोनों संकेत शेयर में तेजी की संभावना को मजबूत करते हैं. अगर शेयर ब्रेकआउट के स्तर के ऊपर बना रहता है तो इसमें आगे भी तेजी देखने को मिल सकती है.
- करंट मार्केट प्राइस: 2,065 रुपये
- टारगेट प्राइस: 2,250 रुपये
- स्टॉप लॉस: 1,980 रुपये
Prestige: 1690 रुपये तक पहुंच सकता है शेयर
Prestige के शेयर ने हालिया Sideways Trading Range से बाहर निकलकर ब्रेकआउट दिया है. इसके अलावा शेयर 200-Day EMA के ऊपर बंद हुआ है. अपर Bollinger Band के ऊपर निकलना भी इसमें खरीदारी का संकेत दे रहा है. शेयर का RSI 60.65 पर है. इसमें Bullish Divergence भी देखने को मिली है, जो पिछले दबाव के बाद मोमेंटम में सुधार का संकेत देती है. अगर शेयर ब्रेकआउट के ऊपर अपनी स्थिति बनाए रखता है तो यह 1,690 रुपये के स्तर तक पहुंच सकता है.
- करंट मार्केट प्राइस: 1,537 रुपये
- टारगेट प्राइस: 1,690 रुपये
- स्टॉप लॉस: 1,460 रुपये
निवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यान
तीनों शेयरों में टेक्निकल इंडिकेटर्स के आधार पर तेजी के संकेत मिल रहे हैं. हालांकि, शेयर बाजार में तेजी की कोई गारंटी नहीं होती. ट्रेडर्स को निर्धारित स्टॉप लॉस का पालन करना चाहिए और अपनी जोखिम उठाने की क्षमता के अनुसार ही निवेश करना चाहिए. ये टेक्निकल ट्रेडिंग स्तर हैं, निश्चित रिटर्न का दावा नहीं.
Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए. Money9 अपने पाठकों और दर्शकों को पैसों से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से सलाह लेने का सुझाव देता है.
Latest Stories
तिमाही नतीजे आते ही रॉकेट हुआ ये शेयर, इंट्रा डे में लगा 16% का जंप, निवेशकों के लिए डिविडेंड का भी हुआ ऐलान
दिवाली से पहले आतिशबाजी, लगातार चौथे दिन रॉकेट हुआ बाजार; विदेशी निवेशकों में माहौल किया गुलजार
Jio से 3 गुना ज्यादा कमाई! BLS Polymers IPO की धमाकेदार लिस्टिंग, निवेशकों की हुई चांदी
