इस खास दूध से बनती है अनंत अंबानी के Vantara की आइसक्रीम, इसलिए एक स्कूप की कीमत 750 रुपये

अनंत अंबानी के ड्रीम प्रोजेक्ट वंतारा ने अब लग्जरी फूड बिजनेस में एंट्री कर ली है. मुंबई के Jio World Drive में लॉन्च हुई ‘Vantara Creamery’ की आइसक्रीम ₹750 से ₹1000 प्रति स्कूप तक बिक रही है.

अनंत अंबानी वंतारा महंगी आइसक्रीम Image Credit: Money9 Live

मुंबई के रईसों और फूडीज के बीच आजकल एक नई बहस छिड़ गई है. बहस का मुद्दा कोई नया फाइव-स्टार रेस्टोरेंट नहीं, बल्कि एक आइसक्रीम ट्रक है. वन्यजीवों को बचाने का दावा करने वाले अनंत अंबानी के ड्रीम प्रोजेक्ट ‘वंतारा’ ने अब अचानक फूड बिजनेस में उतरकर सबको चौंका दिया है. मुंबई के जियो वर्ल्ड ड्राइव पर ‘वंतारा क्रीमरी (Vantara Creamery)’ नाम का एक लग्जरी ब्रांड लॉन्च हुआ है, जिसकी कीमत सुनकर ही आम आदमी के पसीने छूट जाएं, यहां महज एक स्कूप (चम्मच) आइसक्रीम की कीमत ₹750 से शुरू होकर ₹1000 तक जा रही है.

एनिमल वेलफेयर सेंटर या कमर्शियल डेयरी?

दरअसल, सामान्य गायों के मुकाबले गीर गाय (एक शुद्ध भारतीय नस्ल) का A2 दूध मात्रा में बहुत कम और गुणवत्ता में काफी गाढ़ा और न्यूट्रिशियस होता है. वंतारा क्रीमरी का दावा है कि वे कोई आम दूध या मिल्क पाउडर इस्तेमाल नहीं करते, बल्कि जामनगर फैसिलिटी में रेस्क्यू की गईं और प्राकृतिक रूप से घास चरने वाली गीर गायों का 100% शुद्ध और आर्गेनिक A2 दूध सीधे सोर्स करते हैं. इस दुर्लभ और प्रीमियम बेस इंग्रीडिएंट की भारी लागत, सीमित उपलब्धता और स्मॉल-बैच मैन्युफैक्चरिंग की वजह से ही इस आइसक्रीम के दाम आसमान छू रहे हैं.

मेन्यू की बात करें तो कंपनी ने मलाई कुल्फी, फिल्टर कॉफी और केसर पेड़ा जैसे 17 पारंपरिक भारतीय स्वादों को चुना है. इन्हें 4 अलग-अलग श्रेणियों में परोसा जा रहा है. दावा यह है कि इसे बनाने में कोई शॉर्टकट नहीं लिया गया. न कोई आर्टिफिशियल फ्लेवर है, न प्रिजर्वेटिव और न ही वनस्पति तेल. इसे पुराने जमाने की तरह धीरे-धीरे मथकर गाढ़ा किया जाता है.

ब्रांड वैल्यू से बढ़ी है कीमत

आइसक्रीम के शौकीनों और मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि ₹750 की यह कीमत सामग्री से ज्यादा ‘अंबानी’ ब्रांड नेम और उसकी एक्सक्लूसिविटी की है. बिना किसी मिलावट की शुद्ध आइसक्रीम भारत के कई हिस्सों में बहुत कम दाम में मिल जाती है, लेकिन वंतारा ने इसे एक ‘स्टेटस सिंबल’ बनाकर पेश किया है.

यह भी पढ़ें: Adani Group New Acquisition? JP Assoc के बाद जेपी ग्रुप की कंपनी को क्यों खरीदना चाहते हैं अडानी?

Iceberg Organic Ice Cream एक काफी लोकप्रिय ब्रांड है जो 100% A2 दूध और जैविक धागा मिश्री का इस्तेमाल करता है. इसके 125 ml के छोटे कप की कीमत लगभग ₹130 से ₹150 के बीच होती है. वहीं Highland Farms ब्रांड भी ऑर्गेनिक A2 मिल्क प्रोडक्ट्स के लिए जाना जाता है. इनकी विशेष तौर पर तैयार की गई ट्रेडिशनल A2 मिल्क कुल्फी का पैक लगभग ₹380 के आसपास मिलता है.

Latest Stories

सेंट्रल बैंक अगले महीने शुरू करेगा GIFT सिटी ब्रांच, फॉरेक्स बिजनेस जुटाने का प्लान, जानें- कौन सी मिलेगी सर्विस

PM मोदी की नॉर्वे यात्रा से भारत को बड़ा फायदा! स्पेस, ग्रीन एनर्जी, हेल्थ और टेक्नोलॉजी समेत 12 अहम डील्स पर मुहर

BSE के शेयर में बंपर उछाल, Nifty50 में शामिल होने की खबर से रॉकेट बना स्टॉक; एक साल में 70% का रिटर्न

दुनिया की टॉप 100 से बाहर हुईं भारतीय कंपनियां, RIL 57वें स्थान से 106 पर लुढ़की, Airtel-HDFC को भी झटका

सोना चमका, चांदी ₹1334 फिसली… बुलियन मार्केट में आखिर चल क्या रहा है? जानें आपके शहर में क्या है भाव

ज्वैलर्स को उधार पर मिलेगा आपका गोल्ड, बुलियन बैंक बनाने का प्लान…7 लाख करोड़ की सुलझ जाएगी पहेली