WITT समिट 2026 में PM मोदी बोले, ऑयल बॉन्ड क्रांग्रेस सरकार का पाप, डाल दिया 3 लाख करोड़ का बोझ

TV9 WITT Summit 2026 में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की विकास यात्रा, आर्थिक चुनौतियों और वैश्विक हालात पर विस्तार से बात की. उन्होंने खास तौर पर पिछली कांग्रेस सरकार के फैसलों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार को पुराने “आर्थिक बोझ” को साफ करने का काम करना पड़ा. पीएम मोदी ने कहा कि तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने खुद माना था कि 1.48 लाख करोड़ रुपये के ऑयल बॉन्ड जारी कर आने वाली पीढ़ियों पर कर्ज डाला जा रहा है.

प्रधानमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि क्या आपने कभी ऐसी “लॉन्ड्री” देखी है, जहां कर्ज को आगे के समय के लिए टाल दिया जाए. उन्होंने बताया कि इन ऑयल बॉन्ड का भुगतान 2020 के बाद करने का प्रावधान रखा गया था. लेकिन जब उनकी सरकार आई, तो इस कर्ज और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण देश को 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा चुकाने पड़े. उन्होंने कहा कि ब्याज की वजह से यह रकम लगभग दोगुनी हो गई.

Short Videos