PM मोदी के नेत्तृव में देश की वैश्विक छवि हुई मजबूत, भारत जल्द बनेगा तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था- रामू राव जुपल्ली

TV9 के WITT शिखर सम्मेलन 2026 में माय होम ग्रुप के एक्जीक्यूटिव वाइस चेयरमैन रामू राव जुपल्ली ने भारत की वैश्विक भूमिका और उसकी ताकतवर मानव पूंजी को लेकर अहम विचार साझा किए. उन्होंने कहा कि आज जब दुनिया कई तरह के संकटों से जूझ रही है, ऐसे समय में भारत मजबूती, स्थिरता और समाधान के रूप में उभर रहा है. जुपल्ली ने अपने संबोधन में भारत की तेजी से बढ़ती आर्थिक ताकत पर भी जोर दिया. उन्होंने बताया कि देश लगातार करीब 7% की दर से विकास कर रहा है और जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में बढ़ रहा है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके विजन और नीतियों के चलते भारत की वैश्विक छवि मजबूत हुई है. आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को एक भरोसेमंद और प्रभावशाली देश के रूप में देखा जा रहा है. जुपल्ली के अनुसार, भारत की असली ताकत उसकी युवा आबादी और कुशल मानव संसाधन है, जो आने वाले वर्षों में देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएंगे.

Short Videos