21 से 27 सितंबर के बीच कई दिन बैंक रहेंगे बंद, आपके शहर में किस दिन छुट्टी? यहां है पूरी लिस्ट

Bank Holiday Next Week: रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, अगले हफ्ते कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहेंगे? हम आज आपको इस बात की जानकारी देंगे जिससे कि अगले हफ्ते ब्रांच जाने से पहले आपको इस बात की सही जानकारी हो कि आपके शहर में किस दिन बैंक की छुट्टी रहेगी.

बैंक हॉलिडे Image Credit: Magnific

Bank Holidays in September 2026: अगर कोई जरूरी काम है तो अगले हफ्ते बैंक जाने से पहले इस बात को जान लीजिए कि 21 सितंबर से 27 सितंबर के बीच कौन-कौन से दिन बैंक बंद रहेंगे? बैंक कस्टमर्स को भारत के अलग-अलग हिस्सों में होने वाली छुट्टियों पर ध्यान देना चाहिए.

Reserve Bank of India के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, अलग-अलग शहरों में सोमवार, मंगलवार, बुधवार और शुक्रवार के दिन बैंक बंद रहेंगे.

Bank Holidays: किस दिन बैंक की छुट्टी?

  • 21 सितंबर 2026, दिन सोमवार: कोच्चि, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम में बैंक श्रीमंत शंकरदेव/श्री नारायण गुरु समाधि के जन्मोत्सव के कारण बंद रहेंगे.
  • 22 सितंबर 2026, दिन मंगलवार: कर्मा पूजा के कारण रांची में बैंक बंद रहेंगे.
  • 23 सितंबर 2026, दिन बुधवार: महाराजा हरि सिंह जी के जन्मदिन के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे.
  • 25 सितंबर 2026, दिन शुक्रवार: Indrajatra के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे.
  • 26 सितंबर 2026, दिन शनिवार: महीने के चौथे शनिवार के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे.
  • 27 सितंबर 2026, दिन रविवार: रेगुलर वीकली छुट्टी के कारण पूरे भारत में बैंक बंद रहेंगे.
  • 24 सितंबर 2026, दिन गुरुवार के दिन बैंक खुले रहेंगे.

Banks Open Today: क्या आज खुलेगा बैंक?

आज यानी 19 सितंबर 2026 को बैंक खुले रहेंगे क्योंकि यह महीने का तीसरा शनिवार है. बैंक आमतौर पर दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं जबकि पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं.

छुट्टी के बावजूद इन सर्विसेज का कर पाएंगे इस्तेमाल

भले ही बैंक ब्रांच की छुट्टी रहेगी लेकिन आप डिजिटल बैंकिंग सर्विस जैसे मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, UPI और ATM सर्विस का इस्तेमाल कर पाएंगे. ब्रांच के बंद होने से इनमें से किसी भी सर्विस पर कोई असर नहीं पड़ता है और बैंक कस्टमर्स एटीएम को छोड़कर बाकी सर्विसेज को घर बैठे यूज कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- CNG और PNG हो सकती है सस्ती, इस शहर में नेचुरल गैस पर 7.5% कम हुआ VAT