CNG और PNG हो सकती है सस्ती, इस शहर में नेचुरल गैस पर 7.5% कम हुआ VAT
गाड़ी में डलने वाली CNG और घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाली PNG की आसमान छूती कीमतों ने आम जनता पर बोझ बढ़ाया हुआ है लेकिन अब इनकी कीमतें कम होने की उम्मीद है. नेचुरल गैस पर वैल्यू एडेड टैक्स यानी VAT को 7.5 फीसदी कम कर दिया गया है, किस शहर में इस टैक्स को कम किया गया है? आइए जानते हैं.
Highlights
- नेचुरल गैस पर कम हुआ VAT.
- CNG और PNG की कीमत हो सकती है कम.
- 12.5 फीसदी से कम होकर अब टैक्स 5 फीसदी.
PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) और CNG (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) की कीमतों में आम जनता को बड़ी राहत मिली है, दरअसल केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में नेचुरल गैस पर वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) को कम कर दिया है. चंडीगढ़ प्रशासन ने 18 सितंबर की मध्य रात्रि से VAT की दर को 12.5 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दिया है. इसका मतलब टैक्स को 7.5 फीसदी कम कर दिया गया है.
VAT कम होने से आपको क्या फायदा?
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, इस फैसले से केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) और पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) का इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं को टैक्स में काफी राहत मिलेगी. VAT की कम दर का मतलब है कि नेचुरल गैस पर कम टैक्स लगेगा यानी सीएनजी और पीएनजी की कीमत कम हो जाएगी जिससे जेब पर पड़ने वाला बोझ कम हो सकता है. इस फैसले से शहर में नेचुरल गैस इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास और विस्तार को और बढ़ावा मिलेगा.
कीमतों में असल कमी इस बात पर निर्भर करेगी कि गैस सप्लायर टैक्स का फायदा ग्राहकों तक कैसे पहुंचाते हैं? CNG इस्तेमाल करने वालों के लिए अगर सप्लायर कम टैक्स का पूरा फायदा ग्राहकों को देते हैं तो इससे गाड़ियों में गैस (सीएनजी) भरवाने का खर्च कम हो सकता है. वहीं, दूसरी ओर खाना पकाने के लिए PNG का इस्तेमाल करने वाले घरों के लिए कम VAT से उनके गैस बिल भी कम हो सकता है, बशर्ते सप्लायर कीमत तय करने के बारे में क्या फैसला लेते हैं.
CNG Price in Chandigarh
केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में सीएनजी की कीमत आसमान छू रही है, यहां एक किलो सीएनजी का रेट 100.50 रुपए पहुंच चुका है. वहीं, दूसरी ओर पाइप्ड नेचुरल गैस की कीमत 54.70 रुपए प्रति एससीएम के रेट में मिलती है. लेकिन अब इस फैसले के बाद जल्द दोनों की कीमतों में कटौती होने का अनुमान है.
ये भी पढ़ें- 38 रुपए तक महंगी हुई Cigarette, इस कंपनी ने बढ़ा दिए दाम!
Latest Stories
UAE President ने PM Modi को किया फोन, पश्चिम एशिया की स्थिति पर चर्चा, एनर्जी और इंवेस्टमेंट सेक्टर पर फोकस
YouTube से कमाई होगी मुश्किल! 2027 में बदलने वाले हैं Monetisation Rules
Warren Buffett ने छोड़ी Berkshire Hathaway की कमान, अब मिली ये बड़ी जिम्मेदारी
