Bank Holiday: आज बैंक जाने से पहले चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट, 21 अक्टूबर को इन 8 शहरों में बंद हैं बैंक

21 अक्टूबर 2026 को विजयादशमी, दुर्गा पूजा और महा दशमी के कारण देश के 8 शहरों में बैंक बंद रहेंगे. RBI की छुट्टियों की सूची के मुताबिक, अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता, शिलांग और तिरुवनंतपुरम में बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा. वहीं, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद समेत कई शहरों में बैंक खुले रहेंगे. 24 अक्टूबर को चौथे शनिवार और 25 अक्टूबर को रविवार के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे.

21 अक्टूबर को अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक समेत 8 शहरों में बैंक बंद रहेंगे. Image Credit: Magnific

21 अक्टूबर को बैंक जाने का प्लान बना रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले अपने शहर में बैंक की छुट्टी जरूर चेक कर लें. आज विजयादशमी, दुर्गा पूजा और महा दशमी के चलते देश के 8 शहरों में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. इनमें बेंगलुरु, कोलकाता, गुवाहाटी और कोच्चि जैसे शहर शामिल हैं. हालांकि, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद में बैंक खुले रहेंगे. इसके अलावा 24 और 25 अक्टूबर को भी बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में जानिए इस हफ्ते किस दिन और कहां बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध रहेंगी.

दिल्ली, मुंबई समेत इन शहरों में खुले रहेंगे बैंक

RBI की सूची के मुताबिक, आज मुंबई, नई दिल्ली, चेन्नई और हैदराबाद समेत कई शहरों में बैंक खुले रहेंगे. अहमदाबाद, भोपाल, जयपुर, लखनऊ और पटना में भी बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज होगा. इन शहरों में दशहरा की छुट्टी 20 अक्टूबर को थी. ऐसे में ग्राहक अपने बैंक से जुड़े कामकाज के लिए शाखा जा सकते हैं. हालांकि, बैंक जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी और संबंधित शाखा की स्थिति जरूर जांच लें.

22 और 23 अक्टूबर को कहां बंद रहेंगे बैंक?

इस सप्ताह गुरुवार, 22 अक्टूबर और शुक्रवार, 23 अक्टूबर को भी बैंक छुट्टी है, लेकिन इसका असर केवल गंगटोक में रहेगा. दोनों दिन दुर्गा पूजा (दशैन) के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे. देश के अन्य शहरों में बैंक शाखाएं सामान्य रूप से खुली रहेंगी. इसलिए ग्राहकों को कैश जमा करने, चेक से जुड़े काम और दूसरे बैंकिंग कार्यों के लिए अपने शहर के हिसाब से योजना बनानी चाहिए.

24 अक्टूबर को देशभर में बैंक रहेंगे बंद

शनिवार, 24 अक्टूबर को देशभर में बैंक बंद रहेंगे. इसकी वजह महीने का चौथा शनिवार है. RBI के नियमों के मुताबिक, सभी अनुसूचित और गैर-अनुसूचित बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को सार्वजनिक अवकाश मनाते हैं. इसके बाद 25 अक्टूबर को रविवार होने के कारण बैंकों में साप्ताहिक छुट्टी रहेगी. ऐसे में ग्राहकों को लगातार दो दिन शाखाओं में जाकर बैंकिंग सेवाएं नहीं मिलेंगी.

ये भी पढ़ें- टाटा ट्रस्ट्स की अंदरूनी कलह पहुंची चैरिटी कमिश्नर तक, शिकायतों पर SDTT ने रखा अपना पक्ष

26 अक्टूबर को इन शहरों में बैंक हॉलिडे

अगले सप्ताह सोमवार, 26 अक्टूबर को भी कुछ शहरों में बैंक बंद रहेंगे. इस दिन लक्ष्मी पूजा, विलय दिवस और महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर अगरतला, बेंगलुरु, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी.

ग्राहकों के लिए जरूरी है कि वे बैंक जाने से पहले RBI की आधिकारिक छुट्टियों की सूची में अपने शहर का नाम जांच लें. छुट्टियां शहर और त्योहार के हिसाब से अलग-अलग होती हैं. बैंक शाखाएं बंद होने पर नकद जमा, चेक क्लियरेंस और दस्तावेजों से जुड़े काम प्रभावित हो सकते हैं. हालांकि, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और ATM जैसी सेवाएं उपलब्ध रह सकती हैं.