1 से 30 नवंबर, अगले महीने 16 दिन बैंक रहेंगे बंद, यहां है पूरी लिस्ट
List of Bank Holiday: अक्टूबर का महीना खत्म होने वाला है, ऐसे में आपका ये जानना बेहद जरूरी है कि अगले महीने यानी नवंबर में किस-किस दिन और किस शहर में बैंकों की छुट्टी रहेगी. RBI के हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, त्योहारों की वजह से अगले महीने कई दिन बैंक बंद रहेंगे.

बैंक हॉलिडे 2026 Image Credit: Magnific
Bank Holidays in November 2026: अक्टूबर का महीना खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी है, अगले महीने नवंबर का महीना बैंकिंग के लिहाज से काफी अहम है. इसका सबसे बड़ा कारण है फेस्टिव सीजन. हम आज आपको बताएंगे कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के हॉलिडे कैलेंडर के हिसाब से अगले महीने यानी नवंबर में किस-किस दिन बैंक बंद रहेंगे?
Bank Holidays Next Month
- 9 नवंबर, दिन सोमवार: भोपाल, अगरतला, गंगटोक, चंडीगढ़, इंफाल, कानपुर, जयपुर और लखनऊ में बैंक 9 नवंबर को दिवाली लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा और विश्वकर्मा दिवस के लिए बंद रहेंगे.
- 10 नवंबर, दिन मंगलवार: बेलापुर, अहमदाबाद, देहरादून, बेंगलुरु, मुंबई, गंगटोक और नागपुर में बैंक ब्रांच 10 नवंबर को बंद रहेगी. बाली प्रतिपदा, गोवर्धन पूजा, लक्ष्मी पूजा और विक्रम संवत नया साल जैसे त्योहार के कारण इस दिन बैंक बंद रहेंगे.
- 11 नवंबर, दिन शुक्रवार: कानपुर, गंगटोक, लखनऊ, इंफाल, कोलकाता और शिमला में 11 नवंबर को निंगोल चकौबा, भाई दूज, लक्ष्मी पूजा और चित्रगुप्त जयंती की वजह से छुट्टी है. गंगटोक में 9 से 11 नवंबर तक लगातार तीन दिन बैंक बंद रहेंगे.
- 13 नवंबर, दिन शुक्रवार: शिलांग में वंगाला फेस्टिवल के लिए बैंक बंद रहेंगे, जो मेघालय में मनाया जाने वाला एक रीजनल त्योहार है.
- 16 नवंबर, दिन सोमवार: पटना और रांची में छठ पूजा के लिए बैंक बंद रहेंगे, जिसे सूर्य षष्ठी या डाला छठ भी कहते हैं.
- 20 नवंबर, दिन शुक्रवार: देहरादून में इगास-बग्वाल के लिए बैंक की छुट्टी रहेगी, जो उत्तराखंड में मनाया जाने वाला एक रीजनल त्योहार है.
- 23 नवंबर, दिन सोमवार: शिलांग में सेंग कुट स्नेम के लिए बंद रहेंगे, जो मेघालय में मनाया जाने वाला एक सालाना त्योहार है.
- 24 नवंबर, दिन मंगलवार: बेलापुर, आइजोल, भुवनेश्वर, भोपाल, चंडीगढ़, हैदराबाद, देहरादून, ईटानगर, जयपुर, जम्मू, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, मुंबई, लखनऊ, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर में कार्तिक पूर्णिमा, गुरु नानक जयंती और रहस्य पूर्णिमा के कारण बैंक बंद रहेंगे.
- 27 नवंबर, दिन शुक्रवार: कर्नाटक में मनाए जाने वाले कनकदास जयंती के कारण बेंगलुरु में बैंक बंद रहेंगे.
इन 7 दिन भी बैंक हैं बंद
ऊपर बताई गई क्षेत्रीय छुट्टियों के अलावा पूरे भारत में बैंक 1 नवंबर, 8 नवंबर, 15 नवंबर, 22 नवंबर और 29 नवंबर सभी रविवार को बंद रहेंगे. इसके अलावा 14 नवंबर (दूसरे शनिवार) और 28 नवंबर (चौथे शनिवार) को बैंक बंद रहेंगे.
ये भी पढ़ें- Paytm-AU Bank Credit Card: UPI खर्च पर 2% और गोल्ड खरीदने पर 5% रिवॉर्ड, जानें कैसे मिलेगा फायदा