75% पासिंग स्कोर लाने पर टेस्ट होगा पास, DL से जुड़े नियम होंगे सख्त!
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा जारी एक ड्राफ्ट नोटिफ़िकेशन के तहत भारत में Driving License के नियमों में बड़े बदलाव हो सकते हैं. इस प्रस्ताव में भारतीय नागरिकों और विदेशी नागरिकों के लिए अलग-अलग कलर स्की वाला लाइसेंस, लाइसेंस पर राष्ट्रीयता की जानकारी, स्वीकार किए जाने वाले डॉक्यूमेंट्स में बदलाव और ऑनलाइन सेफ-ड्राइविंग असेसमेंट में सख्ती शामिल है.
लर्निंग लाइसेंस में प्रस्तावित पासिंग स्कोर 60 फीसदी से बढ़कर 75 फीसदी हो सकता है. ड्राफ्ट में ऑनलाइन एप्लीकेशन के लिए टाइमलाइन, कुछ आधार ऑथेंटिकेट सर्विसेज के लिए संभावित फीस में छूट और ब्लड ग्रुप, मोबाइल नंबर और इमरजेंसी कॉन्टैक्ट जानकारी जैसी अतिरिक्त जानकारी भी दी गई है. ये सभी प्रस्तावित बदलाव किस तरह से आवेदकों को प्रभावित कर सकते हैं, इस बात को समझने के लिए वीडियो देखें.