Bank of Baroda Fraud, बैंक के कर्मचारी ने लूटे करोड़ों, FD, Savings Account वालों के पैसों पर खतरा
आप बैंक में पैसा जरूर जमा करते होंगे, चाहे आपका उसके अंदर कोई सेविंग अकाउंट हो या आप फिक्स डिपॉजिट करते हो, किसी भी तरीके से आपका बैंक अकाउंट जरूर होगा. कई लोग तो बैंकों में अच्छा खासा अमाउंट भी रखते हैं. लेकिन आज ये घटना ऐसी घटना है आपको सोचने पर मजबूर कर देगी. आप बैंक में पैसा जमा कर अपने घर में बेफिक्र हो कर बैठे हुए हैं. आपको शायद अंदरूनी जानकारी नहीं है.
RBI की करेंसी चेस्ट से पैसा गायब करना इतना आसान नहीं है. अहमदाबाद पुलिस ने शुक्रवार को बैंक ऑफ बड़ौदा के सरकारी बैंक के जॉइंट कस्टोडियन हर्षिद कडियार को कथित तौर पर 8 करोड़ 70 लाख के गबन के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है. बैंक में 15 साल से काम कर रहे कडियार ने अपनी आलीशान जीवन शैली को बनाए रखने के लिए इतनी बड़ी चोरी करने की बात कबूल ली है. कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है.