IDFC First Bank Fraud, CBI ने किया खुलासा, कैसे बैंक कर्मचारियों ने ही लूटा सरकार का पैसा
हरियाणा में सामने आए IDFC First बैंक घोटाले ने सिर्फ सरकार के पैसे नहीं बल्कि आपके पैसों को लेकर भी तमाम सवाल यहां पर खड़े कर दिए हैं. दरअसल आपको याद होगा कि करीब 2 ढाई 3 महीने पहले एक खबर आई थी कि हरियाणा में सरकारी पैसों के साथ ही घोटाला किया गया. IDFC First बैंक और AU Sal Finance बैंक के खातों से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. अब CBI ने करीब 504 करोड़ के कथित घोटाले में अपनी पहली चार्जशीट दाखिल कर दी है.
इस मामले में बैंक अधिकारियों से लेकर सरकारी कर्मचारियों तक कई लोगों के नाम सामने आए हैं. अगर सरकार का पैसा सुरक्षित नहीं है तो क्या हमारा पैसा सुरक्षित है? बैंक के कर्मचारी इस घोटाले में लिप्त हैं तो सोचिए सबसे बड़ा रिस्क आपके पैसों पर बैंक के अंदर से आ रहा है.
