Direct to Device खत्म कर देगा Jio, Airtel, Vi का धंधा
कल्पना कीजिए आप किसी पहाड़ पर हो, जंगल के बीच फंसे हो, समुद्र में हो या फिर ऐसे गांव में जहां मोबाइल टावर का नामोनिशान तक नहीं. लेकिन फिर भी आपके फोन में फुल नेटवर्क आ रहा हो. न कॉल कटे न इंटरनेट बंद हो, क्योंकि अब आपका स्मार्टफोन जमीन पर लगे टावर से नहीं बल्कि सीधे आसमान में घूम रहे सेटेलाइट से कनेक्ट होगा. भारत में डायरेक्ट टू डिवाइस सेटेलाइट कनेक्टिविटी को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी है. लेकिन ये तकनीक जितनी क्रांतिकारी दिखाई जा रही है उतनी ही बड़ी लड़ाई भी इसके पीछे छिप रही है.
एक तरफ देश की बड़ी टेलीकॉम कंपनियां जिन्होंने 5G नेटवर्क पर अरबों रुपए खर्च किए और दूसरी तरफ है Apple, Google, स्टारलिंग जैसे टेक और सेटेलाइट कंपनियां जो मोबाइल नेटवर्क की दुनिया को पूरी तरह बदल देना चाहती है. Jio, Airtel और Vodafone, Idea की सत्ता हिलती हुई दिखाई दे रही है.
More Videos
JSW मोटर्स ने नई Energy Vehicle Venture के लिए 8,000 करोड़ रुपये की SBI फंडिंग Secure की
Adani के बिजनेस में Ambani की Entry! क्या एनर्जी सेक्टर में होगा बड़ा खेल, शेयरों में दिख सकती है हलचल
RBI BIG Proposal, EMI पर Mobile लेने वालों के लिए बड़ी Warning
