कोल इंडिया का बड़ा गेम प्लान, CIL अगले 5 सालों में 1 ट्रिलियन खर्च करने को तैयार
कोल इंडिया लिमिटेड का पूरा कारोबार सिर्फ एक चीज से आसपास घूमते रहता था कोयला निकालो और बेच दो. लेकिन अब दुनिया तेजी से बदल रही है. रिन्यूएबल एनर्जी बढ़ रही है, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स आ रहे हैं. सोलर और ग्रीन हाइड्रोजन पर जोर बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. धीरे-धीरे ट्रेडिशनल फॉसिल फ्यूल्स कंपनीज़ पर प्रेशर भी बढ़ने लगा है. अब ऐसे माहौल में भारत की सबसे बड़ी कोल कंपनी भी समझ चुकी है कि सिर्फ पुराने ढर्रे पर पुराने मॉडल पर टिके रहना लंबे समय में रिस्की साबित हो सकता है.
कोल इंडिया अगले 5 साल में करीब 1 लाख करोड़ यानी 1 ट्रिलियन के आसपास खर्च करने जा रही है. यह पैसा माइंस खोलने के लिए नहीं बल्कि माइनिंग मॉडर्नाइजेशन, कोल ट्रांसपोर्टेशन, थर्मल पावर, कोल गैसिफिकेशन और क्लीन एनर्जी प्रोजेक्ट्स तमाम सेक्टर्स के लिए हैं. फाइनेंसियल ईयर 2027 की शुरुआत में कंपनी के पास 130 ट्रिलियन टन से ज्यादा कोल स्टॉक जमा हो गया.