RBI में कर्मचारियों ने क्यों की हड़ताल? प्रमोशन की पॉलिसी बदलेगा RBI

देश के सबसे अहम वित्तीय संस्थानों में गिने जाने वाले भारतीय रिजर्व बैंक के भीतर इन दिनों बवाल मचा हुआ है. शांत और डिसिप्लिन मानी जाने वाली इस संस्था में कर्मचारियों का खुलकर विरोध प्रदर्शन बेहद असामान्य माना जा रहा है. RBI नई प्रमोशन पॉलिसी से हजारों अधिकारी नाराज हैं. कर्मचारियों का आरोप है कि नई व्यवस्था उनके करियर ग्रोथ को धीमा कर देगी. वर्षों तक एक ही पद पर अटके रहने की स्थिति जो है पैदा कर सकती है.

SBI देश का सबसे बड़ा बैंक और देश की सबसे बड़ी वित्तीय संस्था RBI दोनों जगह एक जैसा माहौल है. RBI के कर्मचारियों ने प्रमोशन पॉलिसी को लेकर प्रोटेस्ट किया गया. यह पॉलिसी कहती है कि किसी व्यक्ति का प्रमोशन तभी होगा जब वैकेंसी खाली होगी. जिस पद पर प्रमोशन होना है अगर वह पद खाली होगा तभी आपका प्रमोशन होगा अदरवाइज आपका प्रमोशन नहीं होगा.

Short Videos