BlackRock Larry Fink Warning | $2 Tn का बाजार खतरे में, दुनिया में बड़ी मंदी आने वाली है?

दुनियाभर के बाजारों पर मंदी का खतरा मंडराता दिख रहा है और इसी बीच BlackRock के CEO Larry Fink ने बड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने संकेत दिया है कि करीब $2 ट्रिलियन का बाजार जोखिम में आ सकता है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था पर दबाव बढ़ सकता है. फिंक के मुताबिक, मौजूदा जियोपॉलिटिकल तनाव, महंगाई और ब्याज दरों का दबाव बाजारों के लिए चुनौती बना हुआ है. इससे निवेशकों का भरोसा डगमगा सकता है और बड़े स्तर पर गिरावट देखने को मिल सकती है. खासकर इक्विटी मार्केट में अस्थिरता बढ़ने की आशंका जताई गई है.

उन्होंने यह भी कहा कि निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है और जोखिम को समझकर ही फैसले लेने चाहिए. ऐसे समय में लॉन्ग टर्म रणनीति और संतुलित पोर्टफोलियो ही निवेशकों को बचाव दे सकता है.

Short Videos