JioBlackRock Mutual Fund: आपके पास है पैसा तो चूक न जाना मौका! JioBlackRock Big Plan
Jio BlackRock Asset Management अब Systematic Investment Fund यानी SIF लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इसके साथ ही कंपनी ने फैसला किया है कि वह अपने SIP प्रोडक्ट्स को म्यूचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर नेटवर्क के जरिए भी बेचेगी. इससे आम निवेशकों तक पहुंच बढ़ाने और निवेश को आसान बनाने में मदद मिलेगी. SIF को SIP से थोड़ा अलग और ज्यादा लचीला माना जा रहा है, जिसमें निवेशकों को बेहतर स्ट्रैटेजी और संभावित रिटर्न का फायदा मिल सकता है. खासकर नए निवेशकों और लंबे समय के लिए निवेश करने वालों के लिए यह एक अच्छा विकल्प बन सकता है. Ventura के Director Juzer Gabajiwala के मुताबिक, Jio BlackRock की यह नई पहल निवेशकों को ज्यादा विकल्प देगी और प्रोफेशनल गाइडेंस के जरिए सही फैसले लेने में मदद करेगी. साथ ही, SIP पोर्टफोलियो का रिव्यू भी जरूरी है ताकि निवेश सही दिशा में बना रहे और समय-समय पर बदलाव किया जा सके.
