Suzlon Energy, JSW Infra, E2E Networks, NMDC, Adani Ports, OLA Electric शेयर में क्या करें?
शेयर बाजार फिलहाल सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है, लेकिन 24,400 का स्तर अगली बड़ी चुनौती माना जा रहा है. एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर यह स्तर पार होता है तो बाजार में नई तेजी देखने को मिल सकती है. सेक्टर की बात करें तो IT, ऑटो और मेटल शेयरों में चुनिंदा अवसर बन रहे हैं, जबकि ऑयल-गैस और बैंकिंग शेयरों में भी कमाई की संभावना बनी हुई है.
स्टॉक्स पर नजर डालें तो Suzlon Energy, JSW Infrastructure, E2E Networks, NMDC, Adani Ports और OLA Electric जैसे शेयर निवेशकों के रडार पर हैं. अगर आपके मन में भी इन शेयरों को लेकर सवाल हैं, तो ‘Hello Money9 मेरा सवाल है’ शो में जुड़कर एक्सपर्ट्स से सीधे जवाब पा सकते हैं.
