Mutual Fund Industry ने बनाया नया रिकॉर्ड, AUM 82 लाख करोड रुपये के पार पहुंचा
भारतीय शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव, जियो पॉलिटिकल टेंशन और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच जहां निवेशक असमंजस में हैं, वहीं म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री ने एक शानदार प्रदर्शन करते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है. फाइनेंशियल ईयर 2025-26 की आखिरी तिमाही में इंडस्ट्री का कुल AUM 82 लाख करोड रुपये के पार पहुंच गया है, जो निवेशकों के बढ़ते भरोसे को दिखा रहा है. बाजार में अनिश्चितता के बावजूद रिटेल निवेशकों ने SIP और लंबी अवधि के निवेश को जारी रखा, जिससे इंडस्ट्री को मजबूत सपोर्ट मिला.
यह भी देखने को मिला कि इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में लगातार इनफ्लो बना रहा, जो यह संकेत देता है कि निवेशक शॉर्ट टर्म उतार-चढ़ाव से घबराने के बजाय लॉन्ग टर्म ग्रोथ पर फोकस कर रहे हैं. विदेशी निवेशकों के आउटफ्लो के बीच घरेलू निवेशकों की भूमिका और भी अहम हो गई है. म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री की यह ग्रोथ दिखाती है कि भारत में निवेश का कल्चर तेजी से मजबूत हो रहा है और लोग अब पारंपरिक निवेश विकल्पों से हटकर मार्केट लिंक्ड इंस्ट्रूमेंट्स की ओर बढ़ रहे हैं.
