SIP से कैसे बनेगा बड़ा पैसा? बाजार में SALE का कैसे उठाएं फायदा
इस वीडियो में निवेशकों को समझाया गया है कि बाजार में गिरावट या SALE जैसे हालात को डर की बजाय मौके के रूप में कैसे देखा जाए. खासतौर पर यह बताया गया है कि SIP लंबे समय में बड़ा फंड बनाने का सबसे प्रभावी तरीका क्यों मानी जाती है. वीडियो में यह स्पष्ट किया गया है कि नियमित SIP से निवेश करने पर बाजार के उतार-चढ़ाव का औसत अपने आप संतुलित हो जाता है और निवेशक को समय के साथ बेहतर रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ती है.
साथ ही यह भी समझाया गया है कि केवल SIP करना ही काफी नहीं है, बल्कि सही Mutual Fund पोर्टफोलियो allocation भी उतना ही जरूरी है. निवेशकों को चेताया गया है कि कहीं उनके पोर्टफोलियो में एक जैसी स्कीम्स का ओवरलैप तो नहीं हो रहा, या फिर Small Cap और Mid Cap फंड्स का अनुपात जरूरत से ज्यादा तो नहीं है. वीडियो में यह भी बताया गया है कि कैसे एक डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो बनाया जाए, जिसमें Equity, Debt और अलग-अलग कैटेगरी की स्कीम्स का संतुलन बना रहे.
