Gold Loan vs Personal Loan: क्यों बन रहा है गोल्ड लोन सबसे भरोसेमंद सहारा?

भारत में लोन लेने के ट्रेंड में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है, जहां अब गोल्ड लोन केवल मजबूरी में लिया जाने वाला विकल्प नहीं रह गया है, बल्कि एक भरोसेमंद इमरजेंसी फंड के रूप में उभरकर सामने आया है. हाल ही की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक साल में गोल्ड लोन लेने वालों की संख्या में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इसकी सबसे बड़ी वजह है आसान उपलब्धता, कम प्रोसेसिंग टाइम और पर्सनल लोन की तुलना में अपेक्षाकृत कम ब्याज दर शामिल है. जहां पर्सनल लोन में क्रेडिट स्कोर, इनकम प्रूफ और लंबी प्रक्रिया की जरूरत होती है, वहीं गोल्ड लोन में सिर्फ सोना गिरवी रखकर तुरंत फंड मिल जाता है.

यही कारण है कि जरूरत के समय लोग इसे ज्यादा सुविधाजनक मान रहे हैं. इसके अलावा, गोल्ड लोन में डिफॉल्ट का जोखिम कम होता है क्योंकि लोन सुरक्षित होता है. हालांकि, इसके कुछ जोखिम भी हैं, जैसे समय पर भुगतान न करने पर सोना खोने का खतरा. कुल मिलाकर, बदलते आर्थिक माहौल में गोल्ड लोन तेजी से एक लोकप्रिय और भरोसेमंद फाइनेंशियल विकल्प बनता जा रहा है, लेकिन इसका इस्तेमाल सोच-समझकर करना जरूरी है.

Short Videos