नौकरी के बावजूद कंगाल हो रहा Middle Class, क्या सच में बढ़ रहा है संकट !

आज भारत का मिडिल क्लास एक नई तरह के दबाव से गुजर रहा है. अच्छी नौकरी और नियमित सैलरी होने के बावजूद बचत करना मुश्किल होता जा रहा है. महंगाई, बढ़ते खर्च और अनिश्चित आर्थिक माहौल ने लोगों की वित्तीय स्थिति को कमजोर कर दिया है. जियो-पॉलिटिकल तनाव और शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव ने निवेश पर भी असर डाला है. ऐसे में लोगों की सेविंग और भविष्य की प्लानिंग दोनों पर खतरा बढ़ गया है. Saurabh Mukherjea और Nandita Rajhansa की किताब Breakpoint: The Crisis of the Middle Class and the Future of Work में बताया गया है कि मिडिल क्लास धीरे-धीरे आर्थिक रूप से कमजोर हो रहा है. लोग कमाई तो कर रहे हैं, लेकिन खर्च और जिम्मेदारियां इतनी बढ़ गई हैं कि बचत नहीं हो पा रही है. यही वजह है कि नौकरी होने के बावजूद भी आर्थिक संघर्ष बढ़ता जा रहा है.

स्‍टॉक मार्केट में जबरदस्‍त ग‍िरावट देखी जा रही है, महंगाई भी बढ़ने की संभावना है, म‍िड‍िल क्‍लास की सेव‍िंग, इन्‍वेस्‍ट‍मेंट सब पर खतरा है, उसे देखते हुए आज की इस वीडियो में हम आपको बताएंगे एक ऐसी सच्चाई जो करोड़ों भारतीयों की जिंदगी से जुड़ी है क्‍योंक‍ि लोग कमाते तो हैं लेकिन फिर भी struggle कर रहे हैं.

Short Videos