Business News Hindi Live: US-Iran बातचीत से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट; ब्रेंट क्रूड ऑयल फ्यूचर्स 1.01 फीसदी गिरा
Fractal Analytics जल्द ही करीब ₹2,833.90 करोड़ का IPO लाने जा रही है, जिसमें शेयरों का प्राइस बैंड ₹857 से ₹900 के बीच रखा गया है, हालांकि हाई 109x P/E रेशियो निवेशकों के लिए एक बड़ा सवाल बना हुआ है कि क्या कंपनी बाजार को प्रभावित कर पाएगी.
Summary
- IIFL कैपिटल को GIFT IFSC में सब्सिडियरी खोलने की सेबी से मंजूरी
- US-Iran बातचीत से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट
- व्हाइट हाउस का चौंकाने वाला आदेश
- अगले हफ्ते लागू हो सकते हैं नए US टैरिफ नियम- Piyush Goyal
- आज इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे
Live Coverage
-
IIFL कैपिटल को GIFT IFSC में सब्सिडियरी खोलने की सेबी से मंजूरी
IIFL Capital Services को गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (GIFT IFSC) में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी खोलने के लिए सेबी से मंजूरी मिल गई है. कंपनी ने बताया कि नई इकाई IIFL Capital Services (IFSC) लिमिटेड के नाम से काम करेगी और एक अलग कानूनी संस्था होगी. यह कंपनी GIFT IFSC में वित्तीय सेवाओं और कैपिटल मार्केट से जुड़ी गतिविधियां संचालित करेगी. हालांकि, इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक और अन्य संबंधित नियामक संस्थाओं से जरूरी मंजूरियां भी लेनी होंगी. इस कदम से IIFL की अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवाओं में मौजूदगी और मजबूत होने की उम्मीद है.
-
US-Iran बातचीत से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट
सोमवार सुबह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. सुबह 9.58 बजे ब्रेंट क्रूड ऑयल फ्यूचर्स 1.01 फीसदी गिरकर 67.36 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहे थे, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड फ्यूचर्स 0.98 फीसदी टूटकर 62.93 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए. घरेलू बाजार में एमसीएक्स पर फरवरी क्रूड ऑयल फ्यूचर्स 1.92 फीसदी गिरकर 5,712 रुपये और मार्च फ्यूचर्स 1.97 फीसदी गिरकर 5,714 रुपये पर कारोबार करते दिखे.
-
व्हाइट हाउस का चौंकाने वाला आदेश
दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक व्हाइट हाउस ने आदेश दिया है कि 27 अगस्त 2025 से 26 फरवरी के बीच अमेरिका ने भारत से जो भी आयात किया, उस पर लगाई गई पेनल्टी की रकम रिफंड की जाएगी. यह फैसला ऐसे समय आया है जब दोनों देश आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं. व्हाइट हाउस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक यह रिफंड कुछ तय तारीखों के बीच हुए आयात पर लागू होगा. इससे भारतीय कंपनियों को हजारों करोड़ रुपये की राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है. आपको बता दें कि मनी9 लाइव इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है.
-
अगले हफ्ते लागू हो सकते हैं नए US टैरिफ नियम- Piyush Goyal
Piyush Goyal ने बताया कि अमेरिका भारतीय सामानों पर टैरिफ घटाने के लिए एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी कर सकता है, जिससे हाल में हुए समझौते को अमल में लाया जाएगा. उन्होंने कहा कि अमेरिकी ट्रेड प्रतिनिधि Jamieson Greer को मार्च के मध्य तक नई दिल्ली बुलाया गया है ताकि अंतरिम ट्रेड डील के लिए पूरा कानूनी दस्तावेज तैयार किया जा सके.
-
आज इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे
आज जिन कंपनियों के तिमाही नतीजे आने वाले हैं, उनमें Zydus Lifesciences, Aurobindo Pharma, All Time Plastics, Amber Enterprises India, Bajaj Electricals, Bata India, Enviro Infra Engineers, PNGS Gargi Fashion Jewellery, GlaxoSmithKline Pharmaceuticals, Happiest Minds Technologies, Navin Fluorine International, P N Gadgil Jewellers, Ramco Cements, Sun Pharma Advanced Research Company, Trident और Vadilal Industries शामिल हैं. इन शेयरों में नतीजों के आधार पर तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.
-
सोमवार को ये शेयर फोकस में रह सकते है.
शुक्रवार को बाजार सीमित दायरे में बंद हुआ और विश्लेषकों का मानना है कि जब तक निफ्टी 25,400 के ऊपर टिका रहता है, तब तक हल्का पॉजिटिव रुझान बना रह सकता है. ऐसे में सोमवार को ये शेयर फोकस में रह सकते है.
State Bank of India ने तीसरी तिमाही में 24% बढ़त के साथ ₹21,028 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया.
BSE आज अपने तिमाही नतीजे जारी करेगा.Indian Renewable Energy Development Agency ने ₹2,994 करोड़ जुटाने की योजना को मंजूरी दी.
Tata Steel का मुनाफा 723% उछलकर ₹2,689 करोड़ पहुंचा.
Titan Company ने भारत–ईयू एफटीए के बाद लग्ज़री घड़ियों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद जताई.
Tata Motors Passenger Vehicles Ltd ने कच्चे माल की लागत बढ़ने से कीमतें बढ़ाने के संकेत दिए.
Kotak Mahindra Bank ने IDBI Bank Ltd के Privatization में बोली लगाने से इनकार किया.
Reliance Consumer Products Limited ने ऑस्ट्रेलिया की Goodness Group Global में Majority हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की.
-
N. Chandrasekaran संभालेंगे TCS की AI रणनीति की कमान
N. Chandrasekaran अब Tata Sons के चेयरमैन के तौर पर Tata Consultancy Services के कामकाज में सीधे तौर पर ज्यादा सक्रिय भूमिका निभाने जा रहे हैं, ताकि भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी को मौजूदा नाजुक दौर से सुरक्षित निकाला जा सके और समूह की सबसे बड़ी कमाई करने वाली इकाई को मजबूत रखा जा सके. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पारंपरिक बिजनेस मॉडल को चुनौती दे रही है और कंपनियों को अपनी रणनीति दोबारा सोचनी पड़ रही है, ऐसे में Chandrasekaran चाहते हैं कि TCS इस बदलाव के दौर में सही दिशा में आगे बढ़े और भविष्य के लिए खुद को तैयार कर सके.
-
जल्द ही Fractal Analytics का IPO दस्तक देगा
Fractal Analytics जल्द ही करीब ₹2,833.90 करोड़ का IPO लाने जा रही है, जिसमें शेयरों का प्राइस बैंड ₹857 से ₹900 के बीच रखा गया है, हालांकि हाई 109x P/E रेशियो निवेशकों के लिए एक बड़ा सवाल बना हुआ है कि क्या कंपनी बाजार को प्रभावित कर पाएगी. इसकी शुरुआत 2001 में हुई थी, जब Gulu Mirchandani, जो Onida Group के फाउंडर और चेयरमैन हैं, ने इस छोटे से बेडरूम स्टार्टअप में निवेश करने का फैसला किया था. उस वक्त Fractal का आइडिया था कि वह बैंकों को डेटा के आधार पर बेहतर वित्तीय फैसले लेने में मदद करेगा.




