Sign In

By signing in or creating an account, you agree with Associated Broadcasting Company's Terms & Conditions and Privacy Policy.

Business News Hindi: रुपया 9 पैसे गिरकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.74 पर हुआ बंद

HAL के LCA Mk1A प्रोग्राम के लिए 80 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलने के बाद स्मॉल कैप डिफेंस स्टॉक Axiscades Technologies के शेयरों में जोरदार तेजी देखने को मिली. सोमवार को शेयर 5 फीसदी के अपर सर्किट पर पहुंच गए. यह ऑर्डर कंपनी की सब्सिडियरी Mistral Solutions को मिला है, जिससे डिफेंस सेक्टर में Axiscades की स्थिति और मजबूत हुई है.

Summary

  1. डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे गिरकर 90.74 पर हुआ बंद
  2. Vi के शेयरों में आ सकती है तूफानी तेजी!
  3. Zydus लाइफसाइंसेज का Q3 में शुद्ध मुनाफा 1.81% बढ़कर 1,042 करोड़ रुपये हुआ
  4. SBI जाएगा 1300 !
  5. HAL से 80 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलते ही Axiscades के शेयर अपर सर्किट पर

Live Coverage

The liveblog has ended.
  • Feb 9 2026 04:14 PM IST

    डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे गिरकर 90.74 पर हुआ बंद

    भारत-अमेरिका ट्रेड डील के ब्योरे सामने के बाद बाजार सोमवार को रुपया उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद कमजोर होकर बंद हुआ. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे गिरकर 90.74 (प्राविजनल) पर बंद हुआ. फॉरेक्स ट्रेडर्स के मुताबिक, दिनभर रुपये में काफी अस्थिरता रही. घरेलू शेयर बाजार की मजबूती और विदेशी निवेशकों की खरीदारी से मिले सपोर्ट को निवेशकों के ‘रिस्क-ऑफ’ रुख ने कमजोर कर दिया, जिससे रुपये पर दबाव बना रहा.

  • Feb 9 2026 03:20 PM IST

    Vi के शेयरों में आ सकती है तूफानी तेजी!

    वोडाफोन आइडिया के शेयरों में सोमवार को मजबूत तेजी देखी गई. शुरुआती कारोबार में यह लगभग 4% तक चढ़ गया. दोपहर करीब 2:25 बजे 11.6 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था. इसमें 4.04% की बढ़ोतरी दर्ज हुई. इस उछाल के मुख्य कारण प्रमोटर कुमार मंगलम बिरला द्वारा ओपन मार्केट से हाल ही में 4.09 करोड़ अतिरिक्त शेयरों की खरीदारी है, जो कंपनी की इक्विटी का करीब 0.03% है. ब्रोकरेज हाउस Emkay Global द्वारा स्टॉक को ‘Sell’ से ‘Add’ में अपग्रेड करते हुए टारगेट प्राइस 6 रुपये से बढ़ाकर 12 रुपये कर दिया. इसके अलावा, सरकार द्वारा AGR बकाया पर लंबी मोरेटोरियम मंजूरी ने कंपनी के कैश फ्लो में सुधार और वित्तीय दबाव कम होने का भरोसा जगाया.

  • Feb 9 2026 02:42 PM IST

    Zydus लाइफसाइंसेज का Q3 में शुद्ध मुनाफा 1.81% बढ़कर 1,042 करोड़ रुपये हुआ

    Zydus लाइफसाइंसेज लिमिटेड ने सोमवार को बताया कि 31 दिसंबर 2025 को समाप्त तीसरी तिमाही में उसका कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 1.81% बढ़कर 1,042.1 करोड़ रुपये हो गया. पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 1,023.5 करोड़ रुपये था. कंपनी ने यह जानकारी रेगुलेटरी फाइलिंग में दी है. तीसरी तिमाही में कंपनी का कुल ऑपरेशनल रेवेन्यू 6,864.5 करोड़ रुपये रहा, जो एक साल पहले की समान अवधि में 5,269.1 करोड़ रुपये था. यानी सालाना आधार पर राजस्व में मजबूत बढ़ोतरी दर्ज की गई.

  • Feb 9 2026 02:04 PM IST

    SBI जाएगा 1300 !

    Jefferies और Motilal Oswal ने SBI पर सबसे ज्यादा बुलिश रुख अपनाते हुए शेयर का टारगेट 1300 रुपये बताया है. Jefferies ने SBI को सेक्टर का टॉप पिक बताते हुए बाय रेटिंग बरकरार रखी है. ब्रोकरेज ने पहले का 1190 रुपये का टारगेट बढ़ाकर 1300 रुपये कर दिया है.

  • Feb 9 2026 12:57 PM IST

    HAL से 80 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिलते ही Axiscades के शेयर अपर सर्किट पर

    सोमवार को स्मॉल कैप डिफेंस स्टॉक Axiscades Technologies के शेयर 5 फीसदी के अपर सर्किट पर पहुंच गए. कंपनी के शेयरों में यह तेजी उस खबर के बाद आई, जिसमें बताया गया कि इसकी सब्सिडियरी Mistral Solutions को Hindustan Aeronautics Limited के LCA Mk1A प्रोग्राम के लिए करीब 80 करोड़ रुपये का ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर मिलने से कंपनी की डिफेंस सेक्टर में मौजूदगी और मजबूत हुई है.

  • Feb 9 2026 11:32 AM IST

    IIFL कैपिटल को GIFT IFSC में सब्सिडियरी खोलने की सेबी से मंजूरी

    IIFL Capital Services को गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (GIFT IFSC) में अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी खोलने के लिए सेबी से मंजूरी मिल गई है. कंपनी ने बताया कि नई इकाई IIFL Capital Services (IFSC) लिमिटेड के नाम से काम करेगी और एक अलग कानूनी संस्था होगी. यह कंपनी GIFT IFSC में वित्तीय सेवाओं और कैपिटल मार्केट से जुड़ी गतिविधियां संचालित करेगी. हालांकि, इसके लिए भारतीय रिजर्व बैंक और अन्य संबंधित नियामक संस्थाओं से जरूरी मंजूरियां भी लेनी होंगी. इस कदम से IIFL की अंतरराष्ट्रीय वित्तीय सेवाओं में मौजूदगी और मजबूत होने की उम्मीद है.

  • Feb 9 2026 10:44 AM IST

    US-Iran बातचीत से कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट

    सोमवार सुबह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली. सुबह 9.58 बजे ब्रेंट क्रूड ऑयल फ्यूचर्स 1.01 फीसदी गिरकर 67.36 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहे थे, जबकि डब्ल्यूटीआई क्रूड फ्यूचर्स 0.98 फीसदी टूटकर 62.93 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए. घरेलू बाजार में एमसीएक्स पर फरवरी क्रूड ऑयल फ्यूचर्स 1.92 फीसदी गिरकर 5,712 रुपये और मार्च फ्यूचर्स 1.97 फीसदी गिरकर 5,714 रुपये पर कारोबार करते दिखे.

  • Feb 9 2026 09:57 AM IST

    व्हाइट हाउस का चौंकाने वाला आदेश

    दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट के मुताबिक व्हाइट हाउस ने आदेश दिया है कि 27 अगस्त 2025 से 26 फरवरी के बीच अमेरिका ने भारत से जो भी आयात किया, उस पर लगाई गई पेनल्टी की रकम रिफंड की जाएगी. यह फैसला ऐसे समय आया है जब दोनों देश आर्थिक साझेदारी को और मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं. व्हाइट हाउस की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक यह रिफंड कुछ तय तारीखों के बीच हुए आयात पर लागू होगा. इससे भारतीय कंपनियों को हजारों करोड़ रुपये की राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है. आपको बता दें कि मनी9 लाइव इस खबर की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है.

  • Feb 9 2026 09:00 AM IST

    अगले हफ्ते लागू हो सकते हैं नए US टैरिफ नियम- Piyush Goyal

    Piyush Goyal ने बताया कि अमेरिका भारतीय सामानों पर टैरिफ घटाने के लिए एक एग्जीक्यूटिव ऑर्डर जारी कर सकता है, जिससे हाल में हुए समझौते को अमल में लाया जाएगा. उन्होंने कहा कि अमेरिकी ट्रेड प्रतिनिधि Jamieson Greer को मार्च के मध्य तक नई दिल्ली बुलाया गया है ताकि अंतरिम ट्रेड डील के लिए पूरा कानूनी दस्तावेज तैयार किया जा सके.

  • Feb 9 2026 07:25 AM IST

    आज इन कंपनियों के आएंगे तिमाही नतीजे

    आज जिन कंपनियों के तिमाही नतीजे आने वाले हैं, उनमें Zydus Lifesciences, Aurobindo Pharma, All Time Plastics, Amber Enterprises India, Bajaj Electricals, Bata India, Enviro Infra Engineers, PNGS Gargi Fashion Jewellery, GlaxoSmithKline Pharmaceuticals, Happiest Minds Technologies, Navin Fluorine International, P N Gadgil Jewellers, Ramco Cements, Sun Pharma Advanced Research Company, Trident और Vadilal Industries शामिल हैं. इन शेयरों में नतीजों के आधार पर तेज उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है.

  • Feb 9 2026 07:16 AM IST

    सोमवार को ये शेयर फोकस में रह सकते है.

    शुक्रवार को बाजार सीमित दायरे में बंद हुआ और विश्लेषकों का मानना है कि जब तक निफ्टी 25,400 के ऊपर टिका रहता है, तब तक हल्का पॉजिटिव रुझान बना रह सकता है. ऐसे में सोमवार को ये शेयर फोकस में रह सकते है.

    State Bank of India ने तीसरी तिमाही में 24% बढ़त के साथ ₹21,028 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया.
    BSE आज अपने तिमाही नतीजे जारी करेगा.

    Indian Renewable Energy Development Agency ने ₹2,994 करोड़ जुटाने की योजना को मंजूरी दी.

    Tata Steel का मुनाफा 723% उछलकर ₹2,689 करोड़ पहुंचा.

    Titan Company ने भारत–ईयू एफटीए के बाद लग्ज़री घड़ियों की बिक्री बढ़ने की उम्मीद जताई.

    Tata Motors Passenger Vehicles Ltd ने कच्चे माल की लागत बढ़ने से कीमतें बढ़ाने के संकेत दिए.

    Kotak Mahindra Bank ने IDBI Bank Ltd के Privatization में बोली लगाने से इनकार किया.

    Reliance Consumer Products Limited ने ऑस्ट्रेलिया की Goodness Group Global में Majority हिस्सेदारी खरीदने की घोषणा की.

  • Feb 9 2026 07:06 AM IST

    N. Chandrasekaran संभालेंगे TCS की AI रणनीति की कमान

    N. Chandrasekaran अब Tata Sons के चेयरमैन के तौर पर Tata Consultancy Services के कामकाज में सीधे तौर पर ज्यादा सक्रिय भूमिका निभाने जा रहे हैं, ताकि भारत की सबसे बड़ी आईटी कंपनी को मौजूदा नाजुक दौर से सुरक्षित निकाला जा सके और समूह की सबसे बड़ी कमाई करने वाली इकाई को मजबूत रखा जा सके. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पारंपरिक बिजनेस मॉडल को चुनौती दे रही है और कंपनियों को अपनी रणनीति दोबारा सोचनी पड़ रही है, ऐसे में Chandrasekaran चाहते हैं कि TCS इस बदलाव के दौर में सही दिशा में आगे बढ़े और भविष्य के लिए खुद को तैयार कर सके.

  • Feb 9 2026 07:03 AM IST

    जल्द ही Fractal Analytics का IPO दस्तक देगा

    Fractal Analytics जल्द ही करीब ₹2,833.90 करोड़ का IPO लाने जा रही है, जिसमें शेयरों का प्राइस बैंड ₹857 से ₹900 के बीच रखा गया है, हालांकि हाई 109x P/E रेशियो निवेशकों के लिए एक बड़ा सवाल बना हुआ है कि क्या कंपनी बाजार को प्रभावित कर पाएगी. इसकी शुरुआत 2001 में हुई थी, जब Gulu Mirchandani, जो Onida Group के फाउंडर और चेयरमैन हैं, ने इस छोटे से बेडरूम स्टार्टअप में निवेश करने का फैसला किया था. उस वक्त Fractal का आइडिया था कि वह बैंकों को डेटा के आधार पर बेहतर वित्तीय फैसले लेने में मदद करेगा.