Live Update

Business News Hindi Live: IPO से पहले PhonePe डिजिटल पेमेंट्स में मजबूत करेगी पकड़, भारत-मलेशिया के बीच 6 अहम समझौते पर हुए हस्ताक्षर

भारत और मलेशिया ने रक्षा, सेमीकंडक्टर और व्यापार जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के लिए कई नई पहल की हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम की बातचीत के बाद छह अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए. पीएम मोदी ने आसियान से रिश्ते मजबूत करने, AITIGA समीक्षा पूरी करने और तमिल भाषा से जुड़े सांस्कृतिक संबंधों को दोनों देशों की मजबूत कड़ी बताया.

PhonePe Image Credit: Money9

Summary

  1. iPhone 17e उम्मीद से पहले हो सकता है लॉन्च
  2. IPO से पहले PhonePe का बड़ा दांव
  3. धीरे-धीरे रूस से तेल की खरीद कम करेगा भारत
  4. 1 हफ्ते में 20 हजार सस्ता हुआ सोना
  5. M. K. Stalin ने PM Modi को पत्र लिखकर रेलवे फंड जारी करने की मांग की

Live Coverage

  • Feb 8 2026 01:36 PM IST

    iPhone 17e उम्मीद से पहले हो सकता है लॉन्च

    Apple का अगला बजट-फ्रेंडली स्मार्टफोन iPhone 17e उम्मीद से पहले लॉन्च हो सकता है, क्योंकि इंटरनेट पर चल रही चर्चाओं के मुताबिक यह फोन फरवरी के मध्य में पेश किया जा सकता है, ठीक एक साल बाद जब कंपनी ने iPhone 16e उतारा था. टेक वेबसाइट Macworld के अनुसार, आने वाले iPhone 17e को लेकर जानकारी मोबाइल कवर और एक्सेसरी बनाने वाली कंपनियों के बीच फैलने लगी है और एक सूत्र ने इसके 19 फरवरी तक लॉन्च होने की संभावना जताई है. हालांकि Apple आमतौर पर ऐसे पार्टनर्स के साथ आधिकारिक लॉन्च टाइमलाइन साझा नहीं करता, लेकिन ये कंपनियां सप्लाई-चेन से जुड़े संकेतों और अंदरूनी जानकारियों के आधार पर अपने प्रोडक्ट लॉन्च की तैयारी करती हैं, जिससे नए iPhone के जल्द आने की अटकलें और तेज हो गई हैं.

  • Feb 8 2026 12:32 PM IST

    IPO से पहले PhonePe का बड़ा दांव

    Walmart समर्थित PhonePe अप्रैल में IPO लाने की तैयारी कर रही है. कंपनी ने कहा है कि वह India के डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत करेगी, साथ ही फाइनेंशियल सर्विसेज और नए कंज्यूमर प्लेटफॉर्म में भी विस्तार करेगी. कंपनी ने ड्राफ्ट दस्तावेजों में बताया कि डिजिटल भुगतान ही उसकी ग्रोथ का मेन आधार रहेगा और इसके लिए यूजर बेस बढ़ाने, नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने और प्लेटफॉर्म को बड़ा करने पर निवेश किया जाएगा. PhonePe के मुताबिक, भारत में डिजिटल कंज्यूमर पेमेंट्स का कुल बाजार वित्त वर्ष 2025 में करीब ₹301 लाख करोड़ का था. इंडस्ट्री के अनुमानों के आधार पर साल 2030 तक बढ़कर ₹602–681 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है.

  • Feb 8 2026 12:13 PM IST

    धीरे-धीरे रूस से तेल की खरीद कम करेगा भारत

    केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारत-अमेरिका ट्रेड डील से जुड़े कुछ पहलुओं पर जानकारी दी, लेकिन जब उनसे रूस से तेल खरीद रोकने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा कि इस पर विदेश मंत्रालय (MEA) ही आधिकारिक जानकारी देगा. अब इस मामले पर नई जानकारी सामने आयी है. हालिया जानकारी के मुताबिक, भारत रूस से कच्चे तेल की खरीद को तुरंत बंद नहीं करेगा. पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट किया है कि भारत धीरे-धीरे इन आयातों को कम करने की दिशा में कदम बढ़ा सकता है.
    खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

  • Feb 8 2026 11:38 AM IST

    1 हफ्ते में 20 हजार सस्ता हुआ सोना

    इस हफ्ते सोने की कीमतों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. हफ्ते की शुरुआत 1 फरवरी को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट के साथ हुई, जब यह एक दिन में ही करीब ₹16,828 टूटकर ₹1.65 लाख से गिरकर ₹1.48 लाख के स्तर पर आ गया. 2 फरवरी को कीमतों में केवल ₹50–60 की मामूली बढ़त देखने को मिली. 3 फरवरी को सोना थोड़ा संभला और बढ़कर ₹1,51,529 तक पहुंच गया. लेकिन 4 और 5 फरवरी को फिर से गिरावट आई और कीमतें क्रमशः ₹1,56,625 और ₹1,52,502 पर रहीं. हफ्ते के आखिरी दिन 6 फरवरी को सोना ₹1,50,278 के आसपास बंद हुआ. कुल मिलाकर, पूरे हफ्ते सोने की कीमतें दबाव में रहीं और अंत में शुरुआती स्तर से नीचे ही बंद हुईं.

  • Feb 8 2026 10:57 AM IST

    M. K. Stalin ने PM Modi को पत्र लिखकर रेलवे फंड जारी करने की मांग की

    M. K. Stalin ने PM Modi को पत्र लिखकर Tamil Nadu में रेलवे परियोजनाओं को तेजी से पूरा कराने की मांग की है. उन्होंने आग्रह किया कि Ministry of Railways को निर्देश दिए जाएं ताकि मंजूरशुदा प्रोजेक्ट के लिए आवश्यक पैसा तुरंत और प्राथमिकता के आधार पर जारी किया जाए, जिससे भूमि अधिग्रहण और मुआवजे की प्रक्रिया सुचारु रह सके. Stalin ने कुछ रुकी हुई अहम परियोजनाओं Thoothukudi–Madurai (Aruppukottai के रास्ते) नई ब्रॉडगेज लाइन और Tindivanam–Tiruvannamalai ब्रॉडगेज रेलवे लाइन को दोबारा शुरू करने और इनके लिए फंड उपलब्ध कराने का भी अनुरोध किया, साथ ही राज्य की आर्थिक क्षमता और विकास जरूरतों के अनुरूप नई रेलवे प्रोजेक्ट को मंजूरी देने पर विचार करने को कहा.

  • Feb 8 2026 10:24 AM IST

    भारत–मलेशिया के बीच 6 मुद्दों पर सहमती

    भारत और मलेशिया के बीच द्विपक्षीय वार्ताओं के बाद सहयोग को और गहरा करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया. दोनों देशों ने छह महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापनों (MoU) का आदान-प्रदान किया, जो उभरती तकनीकों, सुशासन, जनकल्याण और क्षेत्रीय सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में सहयोग को विस्तार देने पर केंद्रित हैं. इसके साथ ही चार प्रमुख दस्तावेज और रिपोर्ट भी प्रस्तुत की गईं.

    हस्ताक्षरित 6 प्रमुख समझौते (MoU)

    ऑडियो-विजुअल प्रोडक्शन में सहयोग

    आपदा प्रबंधन में सहयोग

    भ्रष्टाचार से मुकाबले में सहयोग

    संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सहयोग

    सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग

  • Feb 8 2026 09:50 AM IST

    US-EU के बाद अब भारत की नजरें ASEAN-India Trade पर

    देश में तमाम देशों से हो रही ट्रेड डील की चर्चा तेज है. यूरोपियन यूनियन और अमेरिका से एग्रीमेंट करने के बाद अब पीएम मोदी ने आसियान-भारत ट्रेड समझौते को लेकर सकारात्मक संदेश दिया है. मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मलेशिया जैसे मित्र देशों के सहयोग से भारत आसियान के साथ अपने संबंधों को और मजबूत करेगा. उन्होंने कहा कि आसियान-भारत ट्रेड इन गुड्स एग्रीमेंट की समीक्षा जल्द पूरी होनी चाहिए. पीएम मोदी ने बताया कि क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी सार्थक बातचीत हुई है. उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक अस्थिरता के दौर में भारत-मलेशिया की बढ़ती दोस्ती दोनों देशों के लिए बेहद अहम है. प्रधानमंत्री ने आतंकवाद पर भारत की नीति को स्पष्ट बताते हुए कहा कि इसमें कोई दोहरा मापदंड या समझौता नहीं होगा.

  • Feb 8 2026 09:40 AM IST

    Q4 में श्री सीमेंट्स को बिक्री में तेज उछाल की उम्मीद

    श्री सीमेंट्स को चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में सीमेंट बिक्री में तेज सुधार की उम्मीद है. कंपनी का कहना है कि इंफ्रास्ट्रक्चर गतिविधियों में तेजी और वित्त वर्ष के अंत तक सरकारी खर्च बढ़ने से मांग को सहारा मिलेगा. जनवरी से मार्च तिमाही में कंपनी 90 से 95 लाख टन सीमेंट बिक्री का लक्ष्य रख रही है. इसके साथ ही श्री सीमेंट्स रेडी मिक्स कंक्रीट (RMC) कारोबार में आक्रामक विस्तार की योजना बना रही है और अगले 6–8 महीनों में RMC प्लांट्स की संख्या 19 से बढ़ाकर 45 करने का इरादा है. कंपनी मार्च 2026 तक अपनी सीमेंट क्षमता 7.2 करोड़ टन तक पहुंचाने की तैयारी में है. कंपनी कर्ज मुक्त है और उसके पास करीब 6,000 करोड़ रुपये का कैश रिजर्व है.

  • Feb 8 2026 08:57 AM IST

    भारत-मलेशिया रिश्तों को नई रफ्तार, व्यापार और निवेश पर बनी सहमति

    PM Modi ने मलेशिया की राजधानी Kuala Lumpur में प्रधानमंत्री Anwar Ibrahim से प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक की, जिसमें व्यापार, निवेश और क्षेत्रीय साझेदारी जैसे अहम मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई. यह दौरा India की दक्षिण-पूर्व एशिया में बढ़ती सक्रियता को दर्शाता है और ASEAN देशों के साथ रणनीतिक व आर्थिक रिश्तों को और मजबूत करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

  • Feb 8 2026 08:36 AM IST

    USA बाजार में वापसी को तैयार ये भारतीय टेक्सटाइल दिग्गज

    18% टैरिफ को लेकर आई नई दिशा से भारतीय टेक्सटाइल इंडस्ट्री में सकारात्मक माहौल बनता दिख रहा है. India–US ट्रेड डील के बाद कपड़ा निर्यातकों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि पहले जहां अमेरिका में 50% तक टैक्स देना पड़ता था, अब वह घटकर लगभग 18% रह गया है. अमेरिका भारतीय टेक्सटाइल और रेडीमेड गारमेंट्स के लिए सबसे बड़ा एक्सपोर्ट मार्केट है, जहां कुल निर्यात का करीब एक-तिहाई हिस्सा जाता है. ऊंचे टैरिफ की वजह से बीते कुछ समय में कंपनियों की बिक्री और मुनाफे पर दबाव बना हुआ था. अब टैरिफ में कटौती से हालात बदलने की उम्मीद है.

  • Feb 8 2026 07:44 AM IST

    Business News Hindi Live: सोमवार को बाजार में हलचल

    आने वाला हफ्ता शेयर बाजार के लिए काफी निर्णायक साबित हो सकता है. बजट के दिन आई जोरदार बिकवाली और उसके बाद हुई रिकवरी के बाद बाजार के सामने कई अहम संकेत हैं. फरवरी के पहले सप्ताह में Sensex और Nifty ने 1% से अधिक की बढ़त दर्ज की है. RBI द्वारा रेपो रेट में यथास्थिति बनाए रखना, अमेरिका के साथ FTA पर बनी सहमति, दिग्गज कंपनियों के तिमाही नतीजे और कई शेयरों में डिविडेंड व अन्य कॉरपोरेट एक्शन इन सभी फैक्टर्स का असर सोमवार से बाजार की चाल पर देखने को मिल सकता है.

  • Feb 8 2026 07:01 AM IST

    Business News Hindi Live: अब इन 10 एयरपोर्ट पर मिलेगी सस्ती कैब

    एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने ड्राइवर-स्वामित्व वाली सहकारी टैक्सी सेवा भारत टैक्सी के साथ एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत देश के कई एयरपोर्ट्स पर यात्रियों को सस्ती और बिना सर्ज चार्ज वाली कैब सेवा मिलेगी. यह MoU AAI के चेयरमैन विपिन कुमार की मौजूदगी में किया गया. भारत टैक्सी, जिसे सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड संचालित करता है और जिसे नेशनल कोऑपरेटिव डेवलपमेंट कॉरपोरेशन ने (प्रमोट) किया है, ड्राइवर-ओनर मॉडल पर काम करती है. इस सेवा की शुरुआत राजकोट, वडोदरा, सूरत, भुज, पुणे, औरंगाबाद, वाराणसी, कानपुर, प्रयागराज और आगरा एयरपोर्ट्स पर प्रस्तावित है.

  • Feb 8 2026 06:58 AM IST

    Business News Hindi Live: अगले हफ्ते ₹3,871 करोड़ के 3 इश्यू खुलेंगे

    भारत का IPO बाजार अगले हफ्ते काफी व्यस्त रहने वाला है, क्योंकि 9 से 16 फरवरी के बीच तीन कंपनियां मिलकर करीब ₹3,871 करोड़ जुटाने के लिए इश्यू खोल रही हैं. मेनबोर्ड से Fractal Analytics और Aye Finance सबसे ज्यादा ध्यान खींचेंगे, जबकि SME प्लेटफॉर्म पर Marushika Technology भी बाजार में हलचल बढ़ाएगी. Fractal Analytics को इस हफ्ते का सबसे बड़ा IPO बताया जा रहा है और इसे भारत का पहला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस प्ले माना जा रहा है. ₹2,834 करोड़ का यह इश्यू 9 फरवरी को खुलेगा और 11 फरवरी को बंद होगा, जबकि इसकी लिस्टिंग 16 फरवरी को BSE और NSE पर तय है.

  • Feb 8 2026 06:55 AM IST

    Business News Hindi Live: भारत में Harley-Davidson की बाइक्स होगी सस्ती

    भारत ने US के साथ अंतरिम ट्रेड समझौते के तहत 800cc से ज्यादा इंजन क्षमता वाली पूरी तरह इम्पोर्टेड Harley-Davidson मोटरसाइकिलों पर लगने वाला आयात शुल्क खत्म करने पर सहमति जताई है, जिससे ये प्रीमियम अमेरिकी बाइक्स भारत में काफी सस्ती हो सकती हैं. यह कदम लंबे समय से अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump की मांग रहा है, जो भारत में अमेरिकी सामानों पर ऊंचे टैरिफ को लेकर चिंता जताते रहे हैं. हालांकि सरकार के इस फैसले से पूरी तरह इम्पोर्ट होने वाली महंगी बाइक्स को फायदा मिलेगा, लेकिन Harley और भारत की सबसे बड़ी दोपहिया कंपनी Hero MotoCorp के बीच साझेदारी पर इसका बड़ा असर पड़ने की संभावना नहीं मानी जा रही है.

  • Feb 8 2026 06:50 AM IST

    Business News Hindi Live: The Washington Post के CEO Will Lewis का इस्तीफा

    The Washington Post के CEO Will Lewis ने इस्तीफा दे दिया है. यह फैसला अखबार में हाल ही में हुई बड़े पैमाने पर छंटनी के बाद आया, जिससे पाठकों और कर्मचारियों में नाराजगी फैल गई थी. अखबार Jeff Bezos के स्वामित्व में है और आर्थिक दबाव झेल रहा था; हालांकि पूरे United States में अखबार उद्योग को कठिन दौर का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन Lewis के दो साल के कार्यकाल में किए गए फैसलों की कड़ी आलोचना हुई. उनकी जगह अब Jeff D