रूस से तेल बिजनेस पर बड़ा अपडेट! भारत धीरे-धीरे घटाएगा खरीद, जानें रिफाइनरियों को क्या कहा जा रहा..
रूस से कच्चे तेल की खरीद को लेकर चल रही अटकलों के बीच बड़ा अपडेट सामने आया है. सूत्रों के मुताबिक, भारत फिलहाल रूसी तेल की खरीद तुरंत बंद नहीं करेगा, बल्कि इसे धीरे-धीरे कम करने की रणनीति पर काम कर रहा है. खबर में पढ़ें की रिफाइनरियों को क्या संदेश मिल रहे हैं.
India-Russia oil imports: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित ट्रेड डील के मामले में कई मुद्दों पर अभी पूरी तरह से स्पष्टता नहीं दिख रही है. इन्हीं में से एक है, भारत और रूस के बीच तेल बिजनेस का मुद्दा. जहां एक ओर ट्रंप ने दावा किया है कि भारत ने रूसी तेल नहीं खरीदने का आश्वासन दिया, वहीं केंद्र सरकार ने इस पर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी है. ऐसे में रूस से कच्चे तेल की खरीद को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन बना हुआ है. अब इस मामले पर कुछ ताजा और अहम संकेत सामने आए हैं, जो तस्वीर को थोड़ा साफ करते हैं.
हौले-हौले रुकेगा तेल आयात
हालिया जानकारी के मुताबिक, भारत रूस से कच्चे तेल की खरीद को तुरंत बंद नहीं करेगा. पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट किया है कि भारत धीरे-धीरे इन आयातों को कम करने की दिशा में कदम बढ़ा सकता है. खासतौर पर नायरा एनर्जी जैसी रिफाइनरियों के पास फिलहाल सीमित विकल्प हैं, जिससे अचानक बदलाव संभव नहीं है.
हालांकि रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय रिफाइनरियों को रूस से तेल खरीद पूरी तरह रोकने का कोई औपचारिक आदेश नहीं मिला है, लेकिन उन्हें अनौपचारिक रूप से खरीद कम करने की सलाह दी गई है. पेट्रोल और डीजल जैसे ईंधन बनाने वाली ये रिफाइनरियां अब वैकल्पिक सप्लायर्स पर भी नजर रख रही हैं.
भारत सरकार ने क्या कहा?
केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को भारत-अमेरिका ट्रेड डील से जुड़े कुछ पहलुओं पर जानकारी दी, लेकिन जब उनसे रूस से तेल खरीद रोकने को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने साफ कहा कि इस पर विदेश मंत्रालय (MEA) ही आधिकारिक जानकारी देगा. इससे यह संकेत मिला कि यह मामला केवल व्यापार नहीं, बल्कि कूटनीतिक और रणनीतिक स्तर से भी जुड़ा है.
यह भी पढ़ें: DDGS क्या है और क्यों खोले गए अमेरिका के लिए दरवाजे, जानें भारत पर इसका असर, सेब-सोयाबीन पर क्या बोली सरकार?
व्हाइट हाउस का आदेश और ट्रंप का दावा
व्हाइट हाउस की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि भारत द्वारा रूस से तेल आयात रोकने की प्रतिबद्धता के बाद भारत पर लगाए गए 25 फीसदी “पेनल” टैरिफ को खत्म किया गया है. राष्ट्रपति ट्रंप ने भी दावा किया कि भारत ने रूस से तेल आयात बंद करने पर सहमति जताई है, इसी वजह से यह शुल्क हटाया गया.
Latest Stories
कभी नीम-नीम… कभी शहद-शहद! रूसी तेल के बदले अमेरिकी क्रूड की चुनौतियां, क्या गले से नीचे उतार पाएंगी ऑयल कंपनियां?
एक हफ्ते में ₹1.68 लाख से ₹1.48 लाख तक लुढ़क गया सोना, सिल्वर में निवेशकों ने गवांए 94,421 रुपये, क्या रही वजहें
ये हैं दुनिया के टॉप-5 हॉस्पिटल, जानें भारत के किन अस्पतालों को मिली कौन सी रैंकिंग; Brand Finance ने जारी की लिस्ट
Reliance ने ऑस्ट्रेलियाई FMCG बाजार में की एंट्री, Goodness Group में मेजॉरिटी हिस्सेदारी खरीदी
