Reliance ने ऑस्ट्रेलियाई FMCG बाजार में की एंट्री, Goodness Group में मेजॉरिटी हिस्सेदारी खरीदी
Reliance Consumer Products Ltd ने ऑस्ट्रेलिया की Goodness Group Global में मेज्योरिटी हिस्सेदारी लेकर ग्लोबल FMCG विस्तार की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. Nexba और PACE जैसे हेल्थ-फोकस्ड बेवरेज ब्रांड अब रिलायंस के पोर्टफोलियो का हिस्सा बन गए हैं, जिससे कंपनी की अंतरराष्ट्रीय मौजूदगी और मजबूत होने की उम्मीद है.
Reliance FMCG Goodness Group: रिलायंस इंडस्ट्रीज की FMCG शाखा Reliance Consumer Products Ltd (RCPL) ने ग्लोबल विस्तार की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने ऑस्ट्रेलिया की Goodness Group Global Pty Ltd में मेज्योरिटी हिस्सेदारी खरीद ली है. इस डील के साथ ही रिलायंस ने औपचारिक रूप से ऑस्ट्रेलियाई कंज्यूमर गुड्स मार्केट में एंट्री कर ली है. इस अधिग्रहण के जरिए RCPL ने हेल्थ-फोकस्ड और “बेहतर-सेहत” बेवरेज सेगमेंट में अपनी मौजूदगी और मजबूत कर ली है. Goodness Group के दो प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई ब्रांड- Nexba और PACE अब रिलायंस के बढ़ते हेल्दी ड्रिंक्स पोर्टफोलियो का हिस्सा बन गए हैं.
क्या करती हैं कंपनियां?
PACE एक हाइड्रेशन ड्रिंक ब्रांड है, जिसे ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट कप्तान पैट कमिंस के साथ मिलकर डेवलप किया गया है. वहीं Nexba को खास तौर पर इसके गट-हेल्थ बेवरेज के लिए जाना जाता है, जिसमें एक खास प्लांट-बेस्ड, जीरो-कैलोरी स्वीटनर का इस्तेमाल किया जाता है. यह ब्रांड हेल्थ-कॉन्शस कंज्यूमर्स के बीच तेजी से लोकप्रिय हुआ है.
रिलायंस को होगा बड़ा फायदा
इस रणनीतिक साझेदारी के तहत RCPL, Goodness Group के ब्रांड्स को नए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में फैलाने में मदद करेगा. खास बात यह है कि भारत को भी इन ब्रांड्स के लिए एक अहम ग्रोथ मार्केट माना जा रहा है. रिलायंस अपने मजबूत सप्लाई चेन, मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और देशभर में फैले डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क का इस्तेमाल कर इन प्रोडक्ट्स को बड़े पैमाने पर उपलब्ध कराने की योजना बना रहा है.
बढ़ा रिलायंस का ग्लोबल फुटप्रिंट
यह डील RCPL की उस रणनीति के अनुरूप है, जिसके तहत कंपनी ग्लोबल क्वालिटी के प्रोडक्ट्स को किफायती दामों पर पेश करना चाहती है और भारत से बाहर अपने FMCG कारोबार का विस्तार करना चाहती है. रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स पहले ही यूएई, कतर, ओमान, बहरीन, नेपाल और श्रीलंका जैसे देशों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है. कंपनी लगातार ऐसे प्रोडक्ट्स पर फोकस कर रही है, जिनमें जीरो-शुगर कार्बोनेटेड ड्रिंक्स, जूस, हर्बल और फंक्शनल बेवरेज शामिल हैं.
कंपनियों ने क्या कहा?
RCPL के डायरेक्टर टी. कृष्णकुमार ने कहा कि यह साझेदारी कंपनी को एक ग्लोबल FMCG प्लेयर बनाने की दिशा में एक अहम कदम है. उन्होंने बताया कि Goodness Group के ब्रांड्स जुड़ने से RCPL का हेल्दी बेवरेज पोर्टफोलियो और मजबूत होगा. वहीं Goodness Group के फाउंडर ट्रॉय डगलस ने कहा कि रिलायंस के साथ यह साझेदारी कंपनी की अंतरराष्ट्रीय ग्रोथ को तेज करेगी.
उन्होंने बताया कि आने वाले पांच सालों में करीब 50 वेस्टर्न मार्केट्स में विस्तार करने की योजना है. फिलहाल सिडनी स्थित Goodness Group ऑस्ट्रेलिया समेत 21 से ज्यादा देशों में अपने हेल्थ-ओरिएंटेड बेवरेज और न्यूट्रिशन ब्रांड्स की बिक्री कर रहा है. रिलायंस के साथ यह गठजोड़ कंपनी को वैश्विक स्तर पर एक नई ऊंचाई तक ले जा सकता है.
ये भी पढ़ें- चीन से जुड़े FDI नियमों में नरमी की तैयारी, बदल जाएगा निवेश का समीकरण? जानें क्या हो सकता है शेयर बाजार पर असर
Latest Stories
ये हैं दुनिया के टॉप-5 हॉस्पिटल, जानें भारत के किन अस्पतालों को मिली कौन सी रैंकिंग; Brand Finance ने जारी की लिस्ट
चीन से जुड़े FDI नियमों में नरमी की तैयारी, बदल जाएगा निवेश का समीकरण? जानें क्या हो सकता है शेयर बाजार पर असर
क्या रूस से तेल की खरीद बंद होगी? ट्रंप के दावे के बाद भारत ने अपना रुख किया साफ, जानें क्या बोला MEA
अमेरिका- यूरोपियन यूनियन से डील के बाद अब भारत-चीन ट्रेड पर बड़ा सिग्नल, FDI नियमों पर ढील के संकेत
