एक हफ्ते में ₹1.68 लाख से ₹1.48 लाख तक लुढ़क गया सोना, सिल्वर में निवेशकों ने गवांए 94,421 रुपये, क्या रही वजहें
इस हफ्ते सोने के दाम में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखने को मिला. कभी कीमतों में तेज बढ़त रही तो कुछ दिनों में गिरावट ने निवेशकों को चौंकाया. वैश्विक संकेतों, डॉलर की चाल और बाजार की धारणा का सीधा असर सोने पर पड़ा. वहीं, चांदी के भाव में भी कमजोरी नजर आई, जिसने कीमती धातुओं के बाजार में हलचल बनाए रखी.
Gold and Silver Weekly Report: इस हफ्ते सोने की कीमतों (Gold 999 PM-Price) में शुरुआत से ही भारी गिरावट देखने को मिली, हालांकि सप्ताह के अंत तक कीमतों ने थोड़ी स्थिरता दिखाई. सप्ताह की शुरुआत 1 फरवरी को ही सोना बीते दिन के मुकाबले 16,828 रुपये टूट गया और 1.65 लाख पर ट्रेड कर रही कीमत 1.48 लाख तक लुढ़क गई.
2 फरवरी को 50-60 रुपये की बेहद मामूली बढ़त देखने को मिली. 3 फरवरी को यह बढ़कर ₹1,51,529 तक पहुंच गया. इसके बाद 4 और 5 फरवरी को कीमतें फिर लुढ़की और क्रमशः ₹1,56,625 और ₹1,52,502 पर रहीं. हफ्ते के अंत 6 फरवरी को सोना ₹1,50,2078 पर बंद हुआ, जो शुरुआती स्तर से थोड़ा नीचे रहा.
गिरावट के कारण
यह उतार-चढ़ाव मुख्य रूप से वैश्विक आर्थिक परिस्थिति और डॉलर की मजबूती के कारण आया है. डॉलर की मजबूती से सोना महंगा हुआ और मांग थोड़ी कम हुई, जिससे दाम नीचे आए.दुनिया भर में बॉन्ड और कच्चे धातु के बाजार में अस्थिरता भी इस साप्ताहिक रुझान को प्रभावित कर रही है.
इसके अलावा, हाल के रिकॉर्ड स्तर पर रेट पहुंचने के बाद निवेशकों ने मुनाफा बुक किया, जिससे कीमतों में गिरावट आई.
यह भी पढ़ें: DDGS क्या है और क्यों खोले गए अमेरिका के लिए दरवाजे, जानें भारत पर इसका असर, सेब-सोयाबीन पर क्या बोली सरकार?
सिल्वर ने भी दिखाया बदलाव
सप्ताह में चांदी में भी उतार-चढ़ाव नजर आया. कई दिन चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई, जो बाजार की अस्थिरता और ट्रेडिंग वॉलैटिलिटी का संकेत थी. चांदी अक्सर सोने के साथ साथ चलती है, लेकिन इसके जोखिम भरे ट्रेडिंग पैटर्न ने कीमतों में अधिक उतार-चढ़ाव पैदा किया.
| तारीख | गोल्ड 999 (PM) ₹/10 ग्राम | सिल्वर 999 (PM) ₹/किलो |
|---|---|---|
| 01 फरवरी 2026 | 1,48,697 | 2,65,751 |
| 02 फरवरी 2026 | 1,48,746 | 2,59,500 |
| 03 फरवरी 2026 | 1,51,529 | 2,63,965 |
| 04 फरवरी 2026 | 1,56,625 | 2,82,462 |
| 05 फरवरी 2026 | 1,52,502 | 2,54,339 |
| 06 फरवरी 2026 | 1,52,078 | 2,44,929 |
Latest Stories
क्या भारतीय IT प्रोफेशनल्स के अमेरिकन ड्रीम पर छा गए संकट के बादल, Infosys, TCS और Wipro के पास आगे क्या है रास्ता?
कैंसर की दवाएं 70 फीसदी तक होंगी सस्ती, सरकार ने उठाया बड़ा कदम; ₹2500 करोड़ की होगी सालाना बचत
300 अरब डॉलर का भारतीय IT सेक्टर… US से करता है 57% कमाई, ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से बाहर होते ही 3% गिरा Infosys-Wipro का ADR
