डिफेंस स्टॉक में आई जोरदार तेजी, 6 महीने में 100% से ज्यादा उछला शेयर; रखें रडार पर
Apollo Micro Systems के शेयर में मंगलवार को करीब 6% की तेजी देखने को मिली. पिछले 6 महीने में शेयर करीब 106% चढ़ चुका है, जबकि इस साल अब तक करीब 49% की तेजी दर्ज की गई है. कंपनी की ऑर्डर बुक Q1FY26 के 735 करोड़ रुपये से बढ़कर Q1FY27 में 1,704 करोड़ रुपये हो गई है.
Highlights
- Apollo Micro Systems का शेयर 6 महीने में 106% चढ़ा है.
- कंपनी की ऑर्डर बुक 735 करोड़ रुपये से बढ़कर 1,704 करोड़ रुपये पहुंची है.
- FY27 में 2,500-3,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ऑर्डर मिलने की उम्मीद है.
Apollo Micro Systems: डिफेंस सेक्टर की कंपनी Apollo Micro Systems के शेयर में मंगलवार के कारोबार के दौरान करीब 6% की तेजी देखने को मिली. शेयर में यह तेजी कंपनी के मजबूत ऑर्डर इनफ्लो, बेहतर एग्जीक्यूशन और डिफेंस सिस्टम्स से बढ़ते योगदान के बीच आई है. कंपनी एयरोस्पेस, डिफेंस और स्पेस सेक्टर के लिए मिशन और टाइम-क्रिटिकल सॉल्यूशंस डिजाइन और डेवलप करती है.
100% से ज्यादा की तेजी
Apollo Micro Systems के शेयर में हाल के महीनों में भी तेज मूवमेंट देखने को मिला है. पिछले 6 महीने में शेयर करीब 106% चढ़ चुका है. वहीं, इस साल की शुरुआत से अब तक शेयर में करीब 49% की तेजी दर्ज की गई है. हालांकि, पिछले 3 महीने की अवधि में शेयर करीब 5% नीचे रहा है.
ऑर्डर बुक में बड़ा उछाल
कंपनी के कारोबार में सबसे अहम बदलाव इसकी ऑर्डर बुक में देखने को मिला है. Apollo Micro Systems की ऑर्डर बुक Q1FY26 में 735 करोड़ रुपये थी, जो Q1FY27 तक बढ़कर 1,704 करोड़ रुपये हो गई. इस तरह कंपनी की ऑर्डर बुक में करीब 969 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है. कंपनी को FY27 के दौरान 2,500-3,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त ऑर्डर मिलने की उम्मीद है. ऑर्डर इनफ्लो में यह संभावित बढ़ोतरी कंपनी के आने वाले प्रोजेक्ट्स और रेवेन्यू ग्रोथ के लिए अहम हो सकती है.
डिफेंस टेक्नोलॉजी में कंपनी की मौजूदगी
Hyderabad हेडक्वार्टर्ड Apollo Micro Systems डिफेंस टेक्नोलॉजी से जुड़े कई सेगमेंट में काम करती है. कंपनी के पास स्पेशलाइज्ड और निच प्रोडक्ट्स को डेवलप करने की क्षमता है. कंपनी के पास प्रोप्राइटरी डिजाइन कैपेबिलिटी के साथ करीब 700 टेक्नोलॉजिकल इनोवेशंस हैं.
इसके अलावा, कंपनी 150 से ज्यादा इंडिजिनस डिफेंस इनिशिएटिव्स में भी शामिल रही है. डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स में करीब 4 दशक के अनुभव के साथ कंपनी मौजूदा प्रोग्राम्स के साथ-साथ नए प्रोजेक्ट्स में भी अपनी मौजूदगी बढ़ाने पर फोकस कर रही है.
यह भी पढ़ें: NSE IPO में लगाया है दांव? आज फाइनल होगा अलॉटमेंट, 24 सितंबर को होगी लिस्टिंग; जानें GMP का हाल
डिस्क्लेमर: Money9live कभी भी किसी शेयर, आईपीओ और म्यूचुअल फंड में निवेश की सलाह नहीं देता है. ये खबर केवल आपकी जानकारी के लिए है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.
Latest Stories
NTPC GE से ₹488 करोड़ के ऑर्डर मिलते ही 13% उछला इस कंपनी का शेयर, 500 रुपये से कम है कीमत
GMDC से लेकर Titagarh rail systems तक, 50 से ज्यादा कंपनियां देंगी डिविडेंड; आज आखिरी मौका!
Opening Bell: सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 23450 के पार; Nifty रियल्टी में 1% से अधिक की बढ़त
