EV खरीदारों की लॉटरी! Curvv EV पर ₹3.8 लाख तक की भारी छूट, Punch-Tiago-Harrier भी सस्ते; देखें लिस्ट

Tata Motors ने अपनी इलेक्ट्रिक कार रेंज पर भारी छूट की घोषणा की है, जिसमें कुछ मॉडल्स पर ₹3.8 लाख तक का फायदा मिल सकता है. कंपनी की नई इलेक्ट्रिक यूनिट Tata Passenger Electric Mobility Ltd के तहत आने वाली गाड़ियों पर यह ऑफर दिया जा रहा है.

Tata Motors Passenger Vehicles Image Credit: @AI/Money9live

TATA EV Discounts: अगर आप फरवरी 2026 में इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बड़ी राहत लेकर आई है. Tata Motors ने अपनी इलेक्ट्रिक कार रेंज पर भारी छूट की घोषणा की है, जिसमें कुछ मॉडल्स पर ₹3.8 लाख तक का फायदा मिल सकता है. कंपनी की नई इलेक्ट्रिक यूनिट Tata Passenger Electric Mobility Ltd के तहत आने वाली गाड़ियों पर यह ऑफर दिया जा रहा है. इन डिस्काउंट्स में पुराने और नए मॉडल ईयर यानी MY24, MY25 और MY26 चेसिस वाली गाड़ियां शामिल हैं. अलग-अलग मॉडल्स पर अलग-अलग फायदे दिए जा रहे हैं, जिससे ग्राहकों को अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से विकल्प चुनने का अच्छा मौका मिल रहा है.

Nexon EV पर कितना फायदा मिलेगा

TATA की इलेक्ट्रिक कार लाइन-अप में Nexon EV पर फरवरी में सबसे कम छूट मिल रही है. MY24 और MY25 चेसिस वाले वेरिएंट्स पर ₹1.2 लाख तक की छूट दी जा रही है. वहीं नए MY26 मॉडल्स पर सिर्फ ₹30,000 तक का फायदा मिलेगा. यह ऑफर किसी खास वेरिएंट तक सीमित नहीं है, बल्कि सभी वेरिएंट्स पर लागू होगा.

MY2026 मॉडल्स पर मिलने वाली छूट

कार मॉडलवेरिएंटग्रीन बोनसएक्सचेंजस्क्रैपेजलॉयल्टी बोनसकुल छूट
Tiago EVसभी₹40,000₹20,000₹25,000₹0₹60,000
Punch EVसभी₹60,000₹30,000₹35,000₹0₹90,000
Nexon EV 3.0सभी₹0₹30,000₹35,000₹0₹30,000
Curvv EVCreative 45₹2,50,000₹30,000₹35,000₹0₹2,80,000
Curvv EVCreative 45 छोड़कर सभी₹3,00,000₹30,000₹35,000₹0₹3,30,000
Harrier EVसभी₹0₹50,000₹75,000₹1,00,000₹1,50,000

MY2025 / MY2024 मॉडल्स पर मिलने वाली छूट

कार मॉडलवेरिएंटग्रीन बोनसएक्सचेंजस्क्रैपेजलॉयल्टी बोनसकुल छूट
Tiago EVसभी₹70,000₹30,000₹35,000₹50,000₹1,50,000
Punch EVसभी₹60,000₹50,000₹55,000₹50,000₹1,60,000
Nexon EV 3.0सभी₹20,000₹50,000₹55,000₹50,000₹1,20,000
Curvv EVCreative 45₹2,50,000₹30,000₹35,000₹50,000₹3,30,000
Curvv EVCreative 45 छोड़कर सभी₹3,00,000₹30,000₹35,000₹50,000₹3,80,000
Harrier EVसभी₹0₹50,000₹75,000₹1,00,000₹1,50,000

Tiago EV और Harrier EV पर शानदार ऑफर

देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारों में गिनी जाने वाली Tiago EV पर MY24 और MY25 चेसिस मॉडल्स के लिए ₹1.5 लाख तक की छूट दी जा रही है. MY26 मॉडल्स पर यह छूट ₹60,000 तक सीमित है. सभी वेरिएंट्स इस ऑफर के दायरे में आते हैं.
वहीं कंपनी की प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV Harrier EV पर भी ₹1.5 लाख तक का फायदा मिल रहा है. यह छूट MY25 और MY26 चेसिस मॉडल्स पर सभी वेरिएंट्स के लिए समान है. MY26 मॉडल्स पर लॉयल्टी बोनस भी जोड़ा गया है.

Punch EV और आने वाला फेसलिफ्ट

Punch EV पर MY24 और MY25 चेसिस वाले सभी वेरिएंट्स को ₹1.6 लाख तक की छूट मिल रही है. MY26 मॉडल्स पर यह लाभ ₹90,000 तक सीमित है. कंपनी Punch EV का नया फेसलिफ्ट वर्जन भी जल्द लॉन्च करने की तैयारी में है, जिससे इस मॉडल को लेकर बाजार में और चर्चा बढ़ गई है.

Curvv EV पर सबसे बड़ा धमाका

फरवरी 2026 में सबसे ज्यादा छूट Curvv EV पर मिल रही है. कुछ वेरिएंट्स पर ₹3.8 लाख तक का फायदा दिया जा रहा है. Creative 45 वेरिएंट पर MY24 और MY25 चेसिस मॉडल्स के लिए ₹3.3 लाख तक की छूट है, जबकि MY26 मॉडल्स पर यह ₹2.8 लाख तक है. बाकी वेरिएंट्स पर MY24 और MY25 चेसिस मॉडल्स के लिए ₹3.8 लाख और MY26 मॉडल्स पर ₹3.3 लाख तक की छूट दी जा रही है.

ये भी पढ़ें- 31 मार्च 2026 से पहले पूरे कर लें टैक्स से जुड़े ये जरुरी काम, नहीं तो बढ़ सकता है Income Tax बोझ