Gold and Silver Rate Today: सोने में दिखा उतार-चढ़ाव तो चांदी की चमक बरकरार, 2200 रुपये हुई महंगी

सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला, जबकि चांदी में मजबूती जारी रही. MCX पर सोना गिरावट के साथ कारोबार करता दिखा. अमेरिका-ईरान वार्ता की उम्मीदों के बीच निवेशक सतर्क हैं, जिससे सोना-चांदी की कीमतें ऊंचे स्तर के आसपास बनी हुई हैं.

Gold-Silver Price Image Credit: FreePik

Gold and Silver Rate Today: बुधवार, 15 अप्रैल को सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला. हालांकि चांदी में मजबूती बनी हुई है. अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध को लेकर बातचीत से समाधान की उम्मीद बढ़ने के चलते शेयर बाजार आज बढ़त के साथ खुला. मगर वैश्विक अनिश्चितता अभी भी बरकरार है. जिसकी वजह से सोने के दाम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला.

मल्‍टी कमोडिटी एक्‍सचेंज यानी MCX पर आज सोना 40 रुपये की गिरावट के साथ 154,777 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता नजर आया. जबकि थोड़ी देर में ये और गिरकर 154,651 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया. हालांकि चांदी में तेजी देखने को मिली. एमसीएक्‍स पर चांदी2,200 रुपये उछलकर 254,950 रुपये प्रति किलो पर कारोबार करती नजर आई.

इंटरनेशनल और रिटेल के हाल

स्पॉट गोल्ड की कीमत शुरुआती दौर में 4,841.76 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही, जो इससे पहले सत्र में 8 अप्रैल के बाद का सबसे ऊंचा स्तर छू चुकी थी. वहीं जून डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 0.3% बढ़कर 4,866.50 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. स्पॉट सिल्वर की कीमत भी 0.4% बढ़कर 79.87 डॉलर प्रति औंस हो गई. रिटेल की बात करें तो बुलियन वेबसाइट पर 24 कैरेट सोने की कीमत बुधवार को 154,880 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई. इसमें 230 रुपये की गिरावट देखने को मिली, जबकि चांदी 1030 रुपये चढ़कर 254,560 रुपये प्रति किलो पर ट्रेड करती नजर आई.

यह भी पढ़ें: Tata Steel समेत ये 3 कंपनियां तेजी से घटा रहीं कर्ज, कैश किंग बनने की होड़, शेयरों पर रखें नजर, बन सकता है बड़ा मौका

निवेशक सतर्क

निवेशक फिलहाल सतर्क रुख अपनाए हुए हैं. वे अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर और स्पष्टता का इंतजार कर रहे हैं, जिसके चलते सोना-चांदी की कीमतें एक हफ्ते के उच्च स्तर के आसपास स्थिर बनी हुई हैं. अमेरिकी डॉलर में मजबूती लौटने और अमेरिका-ईरान के बीच एक और दौर की शांति वार्ता की संभावना ने सोने पर दबाव डाला है.

Latest Stories

महंगी हो जाएगी जरूरी दवाइयां, कीमत में 10-15% की बढ़ोतरी की तैयारी, ईरान युद्ध से कच्चे माल के दाम में इजाफा

Nvidia कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, स्टॉक ग्रांट से लाखों से करोड़ तक कमाई का मौका, जानें डिटेल

पश्चिम एशिया में तनाव के बावजूद मजबूत भारतीय इकोनॉमी, IMF ने FY27 के लिए ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 6.5% किया

SGB निवेशकों के लिए बड़ा मौका, RBI ने प्रीमैच्योर रिडेम्पशन की तारीख 15 अप्रैल की तय, 10 यूनिट पर चेक करें कमाई

केंद्र सरकार ने लोकसभा की सीटों को बढ़ाकर 850 करने का रखा प्रस्ताव, सांसदों के भेजा गया विधेयक का ड्राफ्ट

चुनाव के बाद बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम, तेल कंपनियों को प्रति लीटर 18 से 35 रुपये तक का घाटा