Sensex 1245 अंक उछला, निफ्टी 24000 के पार; बाजार में रैली, इंडिगो-हिंडाल्को चमके, ONGC पर दिखा प्रेशर

भारतीय शेयर बाजार ने शानदार शुरुआत की है, जहां सेंसेक्स 1,245 अंक उछलकर 78,000 के पार पहुंच गया और निफ्टी 24,200 के ऊपर ट्रेड कर रहा है. ग्लोबल संकेत मजबूत रहने और तेल कीमतों में नरमी से निवेशकों का भरोसा लौटा है.

शेयर मार्केट में उछाल Image Credit: canva/AI image

Opening Bell 15 April: भारतीय शेयर बाजार के लिए आज की सुबह खुशियों वाली दिख रही है. जैसा कि प्री-मार्केट संकेतों और गिफ्ट निफ्टी से उम्मीद जताई जा रही थी, बाजार ने ठीक उसी तर्ज पर हरे निशान के साथ शानदार शुरुआत की है. हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बाजार खुलते ही दलाल स्ट्रीट में तेजी है और निवेशकों के चेहरों पर राहत दिखाई दे रही है.

सेंसेक्स और निफ्टी की ‘तेज’ रफ्तार

बाजार खुलने के बाद शुरुआती कारोबार में ही दोनों प्रमुख सूचकांकों ने लंबी छलांग लगाई है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक:

  • BSE Sensex: सेंसेक्स 1,245.78 अंकों (1.62%) की भारी बढ़त के साथ 78,093.35 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है.
  • Nifty 50: वहीं, निफ्टी 378.85 अंकों (1.59%) की तेजी के साथ 24,221.50 के स्तर पर पहुंच गया है, जो बाजार में जबरदस्त खरीदारी को दर्शाता है.

तमाम सेक्टोरल इंडेक्स की शानदार बढ़त ने बाजार की तेजी में चार चांद लगा दिए हैं.

आईटी सेक्टर आज बाजार का नेतृत्व कर रहा है, 31,435.15 के स्तर पर पहुंचकर इसमें 2.50% (765.35 अंक) की सबसे भारी बढ़त देखी जा रही है. लंबे समय से दबाव में चल रहे आईटी स्टॉक्स में बढ़त देखने को मिली है.

Nifty Bank 890.10 अंक (1.60%) उछलकर 56,495.15 पर ट्रेड कर रहा है, वहीं Fin Service में भी 1.77% की शानदार तेजी है. कंजम्पशन और ऑटो सेक्टर में भी खरीदारी का माहौल है, जहां Nifty FMCG 1.62% और Nifty Auto 1.47% की बढ़त के साथ हरे निशान में बने हुए हैं.

इन शेयरों ने भरी उड़ान

बाजार की इस तेजी को आईटी और मेटल सेक्टर से काफी सहारा मिल रहा है. शुरुआती कारोबार में टॉप गेनर्स की सूची इस प्रकार है:

गिरावट वाले शेयर

बाजार में चौतरफा खरीदारी के बावजूद कुछ शेयरों पर दबाव बना हुआ है:

रुपये की सेहत और कमोडिटी बाजार

डॉलर के मुकाबले लंबे समय से संघर्ष कर रहा भारतीय रुपया आज भी दबाव में दिख रहा है. USD/INR फिलहाल 93.16 के स्तर पर है, जिसमें 0.04% की मामूली कमजोरी दर्ज की गई है. हलांकि सोने में गिरावट और चांदी में तेजी देखने को मिली है.

  • Brent Crude: 0.25% की बढ़त के साथ 95.05 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है.
  • MCX Gold: 0.23% की गिरावट के साथ 1,54,462 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है.
  • MCX Silver: हल्की उछाल के साथ 2,53,539 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें: शेयर बाजार से उठा भरोसा! NSE में घटे 35 लाख एक्टिव निवेशक, Zerodha, Angel One समेत इन ब्रोकर्स को तगड़ा झटका

एशियाई बाजारों का हाल

अन्य एशियाई बाजारों का हाल भी बेहद उत्साहजनक है:

  • Nikkei 225 (जापान): 514.61 अंक (0.89%) चढ़कर 58,381 पर.
  • Hang Seng (हांगकांग): 263.68 अंक (1.01%) की तेजी के साथ 26,136.00 पर.
  • Straits Times (सिंगापुर): 0.42% की बढ़त के साथ 5,028.77 पर कारोबार कर रहा है.
  • Shanghai Composite (चीन): 0.37% की उछाल के साथ 4,041.45 पर.

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.