Gold Jewellery SIP: किस्तों में खरीदें सोना, समझें पूरी स्कीम

Gold Jewellery SIP एक ऐसी योजना है, जिसमें आप हर महीने तय रकम जमा करके बाद में ज्वेलरी खरीद सकते हैं. यह बिल्कुल म्यूचुअल फंड SIP की तरह काम करती है, जहां अनुशासन के साथ छोटी-छोटी बचत बड़ा निवेश बन जाती है. कई ज्वेलर्स इस स्कीम में एक महीने की किस्त मुफ्त भी देते हैं, जिससे ग्राहक को अतिरिक्त फायदा मिलता है. उदाहरण के तौर पर, अगर आप हर महीने ₹5,000 जमा करते हैं, तो सालभर में एक अच्छी मात्रा में सोना खरीदने लायक रकम इकट्ठा हो सकती है. हालांकि, इसमें ज्वेलर की शर्तें, मेकिंग चार्ज और गोल्ड प्राइस में बदलाव जैसे जोखिम भी जुड़े होते हैं, इसलिए निवेश से पहले नियम जरूर समझें.

Short Videos