Anshul Jain ने बता दिया डिफेंस स्टॉक में पैसा बनाने का तरीका, बिना कोई शेयर खरीदे होंगे मालामाल!
भारत डायनेमिक्स (BDL) के तिमाही नतीजों ने निवेशकों को निराश किया है. कंपनी का राजस्व सालाना आधार पर करीब 73% घट गया, जबकि मुनाफे में लगभग 60% की गिरावट दर्ज की गई. कमजोर प्रदर्शन के बाद ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल ने शेयर की रेटिंग घटाकर ‘न्यूट्रल’ कर दी है और लक्ष्य मूल्य भी 1500 रुपये से घटाकर 1150 रुपये कर दिया है. विशेषज्ञों का मानना है कि कंपनी की परियोजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर कुछ चिंताएं बनी हुई हैं. हालांकि रक्षा क्षेत्र को लेकर लंबी अवधि का नजरिया सकारात्मक है, लेकिन फिलहाल कई रक्षा कंपनियों के चार्ट मजबूत संकेत नहीं दे रहे हैं.
दूसरी ओर, फार्मा कंपनी वॉकहार्ट को एक नई एंटीबायोटिक दवा के लिए भारतीय दवा नियामक से मार्केटिंग मंजूरी मिली है. इस सकारात्मक खबर के बाद शेयर में जोरदार तेजी देखने को मिली. वहीं फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी को शेयरधारकों से एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर अपेक्षित समर्थन नहीं मिला, जिससे शेयर पर दबाव बना. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि जब तक स्विगी लगातार मुनाफे में नहीं आती, तब तक निवेशकों को इस शेयर में सावधानी बरतनी चाहिए.
More Videos
REC, PFC, Indian Bk, BoB, SCI, Power Grid, HSCL, Tejas Net, Lenskart, Rajesh Exports में क्या करें?
स्टॉक मार्केट बूम खत्म! Demat Accounts बंद, अब कैसे चलेगा बाजार?
RIL में क्या करें ट्रेडर्स और निवेशक? Airtel-Vi से मुकाबले में कौन देगा ज्यादा रिटर्न?
