सोने में लगातार गिरावट जारी, 24K गोल्ड 97850 रुपये पर; अभी और नीचे आएगी कीमत- जानें क्यों

Gold Price: सोने की कीमतों में गिरावट आई है और पिछले एक हफ्ते में यह 97,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गई है. मिडिल ईस्ट में हालात और डॉलर में मजबूती ने सोने की कीमतों पर दबाव डाला है. आगे भी गिरावट की संभावना है...जानें क्यों.

सोना Image Credit: Money9live/Canva

Gold Price Today: पिछले एक हफ्ते सोने की कीमतों में गिरावट आई है. मिडिल ईस्ट में हालात ठीक तो नहीं हुए लेकिन ईरान और इजरायल के बीच युद्धविराम की घोषणा और डॉलर में मजबूती ने सोने की कीमतों पर दबाव डाला है. ज्वेलरी ब्रांड तनिष्क की वेबसाइट के अनुसार, 24 कैरेट गोल्ड 97,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है, 22 कैरेट गोल्ड 89,700 रुपये प्रति 10 ग्राम है और 18 कैरेट का गोल्ड 73,390 रुपये प्रति 10 ग्राम है.

MCX पर सोने का भाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी MCX पर सोने की कीमतें फ्लैट हैं, शुरुआत हरे रंग में भले ही हुई हो लेकिन कोई बहुत ज्यादा तेजी नहीं है. यहां सोना 95,475 या 0.01% पर कारोबार कर रहा है.

ग्लोबल बाजार का हाल

इंटरनेशनल मार्केट में सोने की कीमतें गिरावट के साथ खुली, हालांकि उसके बाद सोना धीरे-धीरे मजबूत होता दिखा. फिलहाल यहां सोने की कीमत 3,280 डॉलर प्रति औंस पर बनी है.

आगे भी गिरेगी सोने की कीमत

सोने की कीमतों में आने वाले दिनों में और गिरावट की संभावना है क्योंकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के रुख को लेकर अनिश्चितता बनी है. फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने हाल ही में अपने बयान में संकेत दिए कि ब्याज दरों में कटौती हो सकती है, लेकिन यह फिलहाल तुरंत संभव नहीं दिख रही. इस वजह से ग्लोबल लेवल पर निवेशक सोने से दूरी बना रहे हैं, और कीमतों में दबाव देखने को मिल रहा है.

यह भी पढ़ें: सोने में तेज गिरावट जारी, हफ्तेभर में 3500 रुपये से ज्यादा सस्ता; निवेशकों का रुख बदला

पीटीआई के हवाले से LKP सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा कि भू-राजनीतिक तनावों में कमी और निवेशकों की बदलती धारणा के कारण गोल्ड अब 93,000 से 97,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर सकता है. इंटरनेशनल मार्केट में यह 3,175 डॉलर से 3,325 डॉलर के बीच रह सकता है.

वहीं, वेंचुरा के हेड ऑफ कमोडिटीज एनएस रामास्वामी का मानना है कि सोने में मजबूती की संभावना फिलहाल सीमित है. हालांकि डॉलर इंडेक्स को अमेरिका-चीन डील से कुछ खास सपोर्ट नहीं मिला, लेकिन अगर 9 जुलाई की टैरिफ डेडलाइन टलती है, तो सोने को थोड़ी राहत मिल सकती है.

Latest Stories

TCS Q1 Results 2026: नेट प्रॉफिट में 5% और रेवेन्यू में 14% की बढ़ोतरी; कंपनी ने किया ₹12 के अंतरिम डिविडेंड का ऐलान

भारत-न्यूजीलैंड FTA से कीवी देश के 57% एक्सपोर्ट पहले दिन से ही हो जाएंगे टैरिफ-फ्री, दोनों देशों के लिए खुलेंगे नए अवसर

SBI का 15 पैसे का दांव कराएगा 7366.39 करोड़ रुपये की कमाई, जानें- कैसे एक छोटा निवेश बंपर मुनाफे में बदलेगा

प्रीमियर एक्सप्लोसिव्स को खरीदने के करीब अपोलो माइक्रो सिस्टम्स, डिफेंस सेक्टर में बड़ी डील की तैयारी

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच यूरेनियम ट्रेड अनलॉक, आर्थिक साझेदारी और सप्लाई चेन मजबूत करने पर बनी सहमति

इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की राह पर भारत, सरकार ने कई पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी हटाई; 2029 तक मिलेगा लाभ