मनी9 पर हेम सिक्योरिटीज की इक्विटी एडवाइजरी की वाइस प्रेसिडेंट आस्था जैन ने बाजार के मौजूदा परिदृश्य पर अपनी राय साझा की. उन्होंने बताया कि 19300-250 के तकनीकी सपोर्ट से बाजार ने अच्छी वापसी की है, लेकिन अभी भी कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें, अमेरिकी मुद्रास्फीति और शटडाउन जैसे कारक चिंता का विषय बने हुए हैं.
उनका मानना है कि बाजार में अभी भी सावधानीपूर्वक अप्रोच अपनाना चाहिए, क्योंकि यह 19800-20000 के ऊपरी रेजिस्टेंस और 19300-250 के निचले सपोर्ट के बीच कंसोलिडेशन के दौर में रहेगा.