Gold-Silver Rate Today 06-02-2026: लगातार दूसरे दिन टूटी सोने-चांदी की कीमतें, सिल्वर ₹13000 और गोल्ड ₹3400 सस्ता

Gold-Silver Rate Today 06-02-2026 Latest News Updates: दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट दर्ज की गई. ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली के चलते चांदी करीब 5 फीसदी टूट गई, जबकि सोना भी 3,400 रुपये सस्ता हुआ. वैश्विक बाजारों में उतार-चढ़ाव और जियो-पॉलिटिकल अनिश्चितता से आगे भी कीमतों में अस्थिरता बनी रह सकती है.

सस्ता हुआ सोना और चांदी Image Credit: @Canva/Money9live

Gold Silver Rate Today: राजधानी दिल्ली में कीमती धातुओं की कीमतों में शुक्रवार, 6 फरवरी को जोरदार गिरावट देखने को मिली. लगातार दूसरे दिन निवेशकों की मुनाफावसूली के चलते सोने और चांदी दोनों पर दबाव बना रहा. चांदी की कीमतों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई, जबकि सोना भी कमजोर होकर नीचे फिसल गया. ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के मुताबिक, चांदी की कीमत करीब 5 फीसदी टूटकर 2 लाख 55 हजार रुपये प्रति किलो पर आ गई. एक दिन में चांदी 13,000 रुपये सस्ती हो गई. इससे पहले गुरुवार को चांदी 2 लाख 68 हजार रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुई थी. ये सभी कीमतें टैक्स सहित हैं.

सोना भी फिसला

सोने की कीमतों में भी तेज गिरावट देखने को मिली. 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 3,400 रुपये टूटकर 1 लाख 57 हजार 200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. इससे पहले सोना 1 लाख 60 हजार 600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ था. यानी सोने में करीब 2.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली बनी गिरावट की वजह

बाजार जानकारों का कहना है कि घरेलू बाजार में सोना-चांदी की कीमतों में आई गिरावट की मुख्य वजह ऊंचे भाव पर निवेशकों की ओर से मुनाफा निकालना रही. पिछले कुछ समय से कीमती धातुओं की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिला था, जिसके बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी. हालांकि, घरेलू बाजार में गिरावट के उलट अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बाद में कीमतों में रिकवरी देखने को मिली.

ग्लोबल मार्केट में तेज उतार-चढ़ाव

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी और सोने की कीमतों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला. शुरुआती गिरावट के बाद दोनों धातुओं में मजबूत तेजी आई. स्पॉट सिल्वर की कीमत 4 फीसदी से ज्यादा उछलकर 74 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई. दिन के निचले स्तर पर चांदी करीब 64 डॉलर प्रति औंस तक गिर गई थी, जहां इसमें लगभग 10 फीसदी की गिरावट आई थी. वहीं, स्पॉट गोल्ड भी मजबूती के साथ उभरा और 106 डॉलर से ज्यादा की तेजी के साथ 4,887 डॉलर प्रति औंस के आसपास कारोबार करता नजर आया. इससे पहले सत्र के दौरान सोना 4,654 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गया था.

कमजोर जॉब डेटा से मिला सपोर्ट, लेकिन अनिश्चितता बरकरार

मिराए एसेट शेयरखान में कमोडिटी हेड प्रवीण सिंह के मुताबिक, सोने-चांदी को कमजोर जॉब्स डेटा से सपोर्ट जरूर मिला, लेकिन अमेरिका और ईरान के बीच संभावित बातचीत को लेकर बनी उम्मीदों ने तेजी पर कुछ हद तक रोक लगा दी. उन्होंने कहा कि ईरान-अमेरिका वार्ता और अमेरिकी मौद्रिक नीति को लेकर अनिश्चितता की वजह से कीमती धातुओं में भारी अस्थिरता बनी हुई है. विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है. वैश्विक जियो पॉलिटिकल हालात, ब्याज दरों की दिशा और डॉलर की चाल जैसे फैक्टर आगे भी कीमतों को प्रभावित करेंगे.

ये भी पढ़ें- रिकॉर्ड ऊंचाई पर भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, गोल्ड रिजर्व में उछाल से 723 अरब डॉलर के पार

Latest Stories

अगर 100 डॉलर के ऊपर बनी रही कच्चे तेल की कीमत, तो 6% से आगे निकल जाएगी महंगाई; फिर RBI बढ़ा सकता है ब्याज दर

क्या ‘सोने की खान’ साबित होगा होर्मुज स्ट्रेट? ट्रंप बोले- हम इसे आसानी से खोलकर हासिल कर सकते हैं तेल

PNB में 1100 से ज्यादा अफसरों के ताबड़तोड़ ट्रांसफर, यूनियन ने उठाए सवाल, कहा- बैंक को होगा भारी नुकसान

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 10.28 अरब डॉलर घटा, गोल्ड रिजर्व वैल्यू में भी गिरावट, देखें- लेटेस्ट डेटा

रोजमर्रा के उल्लंघनों के लिए सजा खत्म करेगा जन विश्वास बिल 2026, मेट्रो में सिगरेट पीने पर अब नहीं होगी जेल

गैस संकट के चलते इंडक्शन हीटर प्रोडक्शन बढ़ाने की तैयारी में सरकार, 18000 करोड़ रुपये का पड़ेगा बोझ