Gold-Silver Rate Today: सोने में तेजी, चांदी ने भी भरी उड़ान… जानें 20-22-24 कैरेट का आपके शहर में क्या है भाव

भारत में सोना सिर्फ गहना नहीं बल्कि निवेश, सुरक्षा और परंपरा का बड़ा हिस्सा माना जाता है. लेकिन हाल ही में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने लोगों से एक साल तक सोना खरीदने से बचने की अपील की है. अब सोने की कीमतों पर सभी की नजर है. MCX पर 5 जून 2026 वाले गोल्ड फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट में आज तेजी देखने को मिली. सोना ₹1,54,224 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. इसमें ₹561 यानी करीब 0.37 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है.

27 अगस्त को घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी देखी गई. Image Credit: Canva/ Money9

Gold-Silver Rate Today: ईरान-अमेरिका तनाव और दुनिया में बढ़ती आर्थिक अनिश्चितता ने एक बार फिर सोने को चर्चा के केंद्र में ला दिया है. भारत में सोना सिर्फ गहना नहीं बल्कि निवेश, सुरक्षा और परंपरा का बड़ा हिस्सा माना जाता है. लेकिन हाल ही में प्रधानमंत्री Narendra Modi ने लोगों से एक साल तक सोना खरीदने से बचने की अपील की है. अब सोने की कीमतों पर सभी की नजर है. ऐसे में आइए जानते है कि आज का गोल्ड-सिल्वर का क्या रेट है.

MCX पर सोने का क्या है हाल

MCX पर 5 जून 2026 वाले गोल्ड फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट में आज तेजी देखने को मिली. सोना ₹1,54,224 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. इसमें ₹561 यानी करीब 0.37 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. बाजार के आंकड़ों के मुताबिक सोने में “लॉन्ग बिल्डअप” देखने को मिल रहा है. मतलब है कि निवेशक आगे कीमत बढ़ने की उम्मीद में नई खरीदारी कर रहे हैं.

MCX पर चांदी में भी तेजी

MCX पर 3 जुलाई 2026 वाले सिल्वर फ्यूचर कॉन्ट्रैक्ट में आज जोरदार तेजी देखने को मिली. चांदी ₹2,82,083 प्रति किलोग्राम पर ट्रेड कर रही है. इसमें ₹3,772 यानी करीब 1.36 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. बाजार के आंकड़ों के मुताबिक चांदी में “लॉन्ग बिल्डअप” देखने को मिल रहा है. मतलब है कि निवेशक आगे कीमत बढ़ने की उम्मीद में नई खरीदारी कर रहे हैं.

रिटेल मार्केट में क्या हैं दाम

Bullians.co.in के अनुसार रिटेल बाजार में सोना करीब ₹1,54,700 प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है. वहीं चांदी की कीमत करीब ₹2,82,750 प्रति किलो चल रही है. दोनों धातुओं में चढ़ाव दिख रहा है.

आपके शहर में क्या है सोने का भाव?

शहर24 कैरेट सोना (1 ग्राम)22 कैरेट सोना (1 ग्राम)18 कैरेट सोना (1 ग्राम)
चेन्नई₹15,633₹14,330₹11,950
मुंबई₹15,398₹14,115₹11,549
दिल्ली₹15,413₹14,130₹11,564
कोलकाता₹15,398₹14,115₹11,549
बेंगलुरु₹15,398₹14,115₹11,549
हैदराबाद₹15,398₹14,115₹11,549
केरल₹15,398₹14,115₹11,549
पुणे₹15,398₹14,115₹11,549
वडोदरा₹15,403₹14,120₹11,554
सोर्स: Good Returns

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्यों बढ़ी हलचल

मनी कंट्रोल के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड करीब 4,722 डॉलर प्रति औंस के आसपास ट्रेड कर रहा है. इसमें हल्की गिरावट देखी गई है.

यह भी पढ़ें: ₹20 से भी सस्ते शेयरों में LIC की एंट्री, इन 5 पेनी स्टॉक्स में खरीदी हिस्सेदारी, क्या है बड़ा मौका?

डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें.

गोल्ड खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, हॉलमार्किंग महंगी होने से बढ़ेगा फर्जीवाड़े का खतरा

भारत-अमेरिका ट्रेड डील में फंस गया पेंच, रूस पर प्रतिबंध लगाने वाले कानून से बढ़ी चिंता; वित्त मंत्रालय ने दी जानकारी

स्टॉक मार्केट क्रैश, सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निफ्टी में 1.48 फीसदी की गिरावट, जानें- क्यों आई बिकवाली

सितंबर की बिक्री ने बिगाड़ा ऑटो शेयरों का मूड, Bajaj Auto 8 फीसदी टूटा; Hyundai में तेजी

AC से लेकर TV तक… 1 अक्टूबर से महंगे होंगे घरेलू इलेक्ट्रॉनिक सामान, त्योहारी सीजन में कितना बढ़ेगा रेफ्रिजरेटर का रेट?

भारत के मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार, PMI 7 महीने के हाई पर पहुंचा; डोमेस्टिक और एक्सपोर्ट डिमांड का मिला सपोर्ट