सोना चमका, चांदी ₹1334 फिसली… बुलियन मार्केट में आखिर चल क्या रहा है? जानें आपके शहर में क्या है भाव
एक तरफ सोना सेफ निवेश के तौर पर फिर मजबूत होता दिख रहा है, वहीं चांदी पर दबाव बढ़ता नजर आ रहा है. वेस्ट एशिया तनाव, महंगाई की चिंता और ब्याज दरों को लेकर जारी असमंजस ने Bullion Market को बेहद संवेदनशील बना दिया है. मंगलवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में हल्की तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी कमजोर रही.

Gold-Silver Rate Today: ग्लोबल मार्केट में बढ़ती अनिश्चितता, डॉलर की चाल और निवेशकों की बदलती स्ट्रैटजी के बीच सोना और चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. एक तरफ सोना सेफ निवेश के तौर पर फिर मजबूत होता दिख रहा है, वहीं चांदी पर दबाव बढ़ता नजर आ रहा है. वेस्ट एशिया तनाव, महंगाई की चिंता और ब्याज दरों को लेकर जारी असमंजस ने Bullion Market को बेहद संवेदनशील बना दिया है.
यही वजह है कि निवेशक हर छोटे बदलाव पर नजर बनाए हुए हैं. मंगलवार को घरेलू बाजार में सोने की कीमतों में हल्की तेजी दर्ज की गई, जबकि चांदी कमजोर रही. आने वाले दिनों में वैश्विक आर्थिक हालात, अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीति और डॉलर इंडेक्स की चाल सोना-चांदी की दिशा तय कर सकती है. ऐसे में आइए जानते आपके शहर में क्या भाव है.
MCX पर भी दिखी गिरावट
| Gold ◉ MCX पर सोने की कीमतों में हल्की तेजी देखने को मिली है. ◉ Gold का भाव करीब ₹1,59,555 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. इसमें करीब ₹154 यानी 0.10 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. ◉ Open Interest Analysis में “Short Covering” देखने को मिली है> ◉ इसका मतलब है कि निवेशक अपनी पुरानी बिकवाली पोजिशन बंद कर रहे हैं और कीमतों में तेजी का संकेत मिल रहा है. |
| Silver ◉ MCX पर चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. ◉ Silver का भाव करीब ₹2,75,317 प्रति किलो पर ट्रेड कर रहा है. इसमें करीब ₹1,334 यानी 0.48 फीसदी की कमजोरी दर्ज की गई है. ◉ Open Interest Analysis में “Short Buildup” देखने को मिला है> ◉ इसका मतलब है कि निवेशक कीमतों में गिरावट की उम्मीद के साथ नई बिकवाली पोजिशन बना रहे हैं. |
रिटेल मार्केट में सोना-चांदी (19 मई 2026)
भारत में सोना और चांदी की कीमतों में मिला-जुला रुख देखने को मिला है. Gold का भाव करीब ₹1,60,210 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. इसमें करीब ₹240 यानी 0.15 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. वहीं Silver की कीमत करीब ₹2,75,420 प्रति किलो रही, जिसमें करीब ₹1,750 यानी 0.63 फीसदी की गिरावट आई है.
आपके शहर में क्या है सोने का रेट? (Aaj ka Sone Ka Bhaav) | City wise Gold Price (1 Gram)
आपके शहर में क्या है चांदी का रेट? (Aaj ka Chandi Ka Bhaav) | City wise Gold Price (1 Gram)
अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्या है गोल्ड का हाल
डिस्क्लेमर: Money9live किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है. यहां पर केवल स्टॉक्स की जानकारी दी गई है. निवेश से पहले अ