गिरावट के बाद फिर आया उछाल! सोना हुआ 1549 रुपए महंगा, चांदी की कीमत भी 4642 रुपए बढ़ी

Gold Silver Price 26 November: सोने और चांदी, दोनों ही धातुओं की कीमत में आज गुरुवार को तेजी देखने को मिली. एक ओर जहां सोने ने प्रति 10 ग्राम 1.16 फीसदी की बढ़त दर्ज की तो वहीं दूसरी ओर एक किलोग्राम चांदी की कीमत में 2.96 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है.

सोने और चांदी की कीमत Image Credit: Getty Images

Gold Silver Price Today: आज गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली जबकि कल यानी 25 नवंबर को दोनों ही धातुओं की कीमत में गिरावट का रुख रहा था. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाले फ्यूचर में सोना 1.28 फीसदी उठा है, सोना 1549 रुपए बढ़कर 122686 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया तो वहीं, दूसरी ओर चांदी में 3.32 फीसदी की तेजी आई. चांदी 4642 रुपए बढ़कर 147159 रुपए प्रति किलोग्राम पर कारोबार करती दिखी. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी सोने और चांदी में मामूली बढ़त देखने को मिली है, सोने की कीमत 0.41 फीसदी (14.75) की बढ़त के बाद $3577.45 प्रति औंस और चांदी लगभग 1.81 फीसदी (0.74) की बढ़त के बाद 41.75 डॉलर प्रति औंस पर है.

महंगा हुआ सोना और चांदी

रिटेल बाजार में दोनों ही धातुओं की कीमतों में तेजी देखने को मिली है, गुरुवार को चांदी का भाव 4260 रुपए यानी 2.96 फीसदी बढ़त के साथ 1,48,030 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया. वहीं, सोने की कीमत 1420 रुपए यानी 1.16 फीसदी की बढ़त के साथ 1,23,330 रुपए प्रति 10 ग्राम रही.

(फोटो क्रेडिट-bullions.co.in)

MCX पर कितना है रेट?

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर 4 दिसंबर की एक्सपायरी वाले फ्यूचर के रेट पर नजर डालें तो एक किलोग्राम चांदी 147130 रुपए पर चल रही जबकि इसका 25 नवंबर 2026 का क्लोजिंग प्राइस 142517 रुपए प्रति किलोग्राम था, यानी चांदी आज 26 नवंबर को 3.24 फीसदी महंगी हुई है.

वहीं, दूसरी ओर सोने की बात करें तो 10 ग्राम सोने की कीमत आज 26 नवंबर 2026 को 122749 रुपए है जबकि इसका कल (25 नवंबर 2026) का क्लोजिंग प्राइस 121137 रुपए प्रति 10 ग्राम था, इसका मतलब सोने की कीमत में 1.33 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है. एक बात जो यहां गौर करने वाली है वह यह है कि सोने और चांदी की ये कीमत मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज के फ्यूचर रेट है, ऐसे में दुकानदार का रेट आपको थोड़ा अलग मिल सकता है, क्योंकि दुकान से सोना या फिर चांदी लेने पर जीएसटी और मेकिंग चार्ज का खर्च भी कीमत में जुड़ता है.

ध्यान दें: सोने और चांदी का भाव खबर लिखे जाने तक 26 नवंबर 2026, सुबह 9:30 बजे का है.

ये भी पढ़ें- DeepSeek के Liang Wenfeng बने दुनिया के सबसे अमीर AI मॉडल क्रिएटर, 55 अरब डॉलर के पार पहुंची दौलत