Goldman Sachs ने फिर घटाया भारत का ग्रोथ अनुमान, Iran-Israel War का असर!

ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक Goldman Sachs ने भारत की आर्थिक ग्रोथ को लेकर एक बार फिर बड़ी चेतावनी दी है. मिडिल ईस्ट में ईरान-इजरायल वॉर के बढ़ते असर के बीच बैंक ने FY26 के लिए भारत का GDP ग्रोथ अनुमान घटाकर 5.9 फीसदी कर दिया है, जो पहले करीब 7 फीसदी था. यह इस साल दूसरी बार है जब Goldman Sachs ने भारत के ग्रोथ आउटलुक में कटौती की है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि वैश्विक तनाव का असर भारतीय अर्थव्यवस्था पर गहराता जा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, इस डाउनग्रेड की मुख्य वजह क्रूड ऑयल की बढ़ती कीमतें और सप्लाई में संभावित बाधाएं हैं, खासकर होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम रूट पर तनाव के चलते.

भारत एक बड़ा एनर्जी इम्पोर्ट देश है, इसलिए महंगा तेल सीधे तौर पर inflation, current account deficit और fiscal balance पर दबाव डालता है. इससे आम लोगों की जेब पर असर पड़ सकता है और कंपनियों की लागत भी बढ़ सकती है. Goldman Sachs ने यह भी संकेत दिया है कि बढ़ती inflation के चलते RBI आने वाली अप्रैल पॉलिसी मीटिंग में इंटरेस्ट रेट हाइक पर विचार कर सकता है.

Short Videos