Hormuz Crisis: किसी भी Oil Shock से निपट लेगा भारत? RBI ने जारी की रिपोर्ट
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर खतरा मंडरा रहा है, जो भारत के लिए बड़ी चिंता का विषय बन सकता है. क्योंकि भारत अपनी कच्चे तेल की जरूरतों का बड़ा हिस्सा इसी रूट से आयात करता है. अगर यहां सप्लाई बाधित होती है तो तेल की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं, जिससे महंगाई और चालू खाता घाटा दोनों पर दबाव पड़ेगा. RBI की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत इस तरह के ऑयल शॉक से निपटने के लिए पहले से बेहतर स्थिति में है. देश के पास मजबूत फॉरेक्स रिजर्व, विविध आयात स्रोत और रणनीतिक पेट्रोलियम भंडार मौजूद हैं. हालांकि, लंबे समय तक संकट रहने पर रुपये पर दबाव और आयात बिल बढ़ सकता है.
सरकार भी नवीकरणीय ऊर्जा और वैकल्पिक सप्लाई चैन पर फोकस कर रही है. कुल मिलाकर, भारत पूरी तरह सुरक्षित नहीं है, लेकिन पहले के मुकाबले ज्यादा तैयार जरूर है.
More Videos
Kotak Bank Fraud | HDFC Bank पर RBI का एक्शन और अब कोटक में आया बड़ा मामला!
Anil Ambani की बेची कंपनी में Zerodha के Nikhil Kamath ने खरीदे शेयर, ₹500 करोड़ का OFS
Goldman Sachs ने फिर घटाया भारत का ग्रोथ अनुमान, Iran-Israel War का असर!
