देश में पेट्रोल- डीजल और गैस की नहीं होगी कमी, सरकार के पास 69 दिन का रिजर्व; देखें पूरी डिटेल

पश्चिम एशिया संकट के बीच केंद्र सरकार ने कहा है कि देश में पेट्रोल डीजल और रसोई गैस की कोई कमी नहीं होगी. केंद्रीय मंत्री Hardeep Singh Puri के अनुसार भारत के पास 69 दिन का कच्चे तेल और LNG का रिजर्व मौजूद है, जबकि LPG स्टॉक 45 दिन तक चल सकता है. सरकार ने LPG प्रोडक्ट भी बढ़ाकर 54 हजार टन प्रतिदिन कर दिया है.

OPEC Plus ने कच्चे तेल का प्रोडक्शन 1.88 लाख बैरल प्रतिदिन बढ़ाने को मंजूरी दी है. Image Credit: money9live

Crude Oil Stock: पश्चिम एशिया में जारी तनाव और युद्ध के बीच भारत सरकार ने देशवासियों को राहत देने वाली जानकारी दी है. केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा है कि देश में फिलहाल ईंधन और रसोई गैस की कोई कमी नहीं है. सरकार के पास 69 दिन तक के लिए कच्चे तेल और LNG का रिजर्व मौजूद है. वहीं LPG का स्टॉक 45 दिन तक चल सकता है. पुरी ने कहा कि देश में कहीं भी ईंधन की कमी की स्थिति नहीं बनी है.

69 दिन का का रिजर्व

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत के पास इस समय 69 दिन तक के लिए कच्चा तेल और LNG का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है. पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के बावजूद देश में सप्लाई सामान्य बनी हुई है. सरकार लगातार स्थिति पर नजर रख रही है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि आम लोगों को पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है.

45 दिन तक चल सकता है स्टॉक

सरकार ने बताया कि देश में रसोई गैस यानी LPG का भी पर्याप्त रिजर्व है. मौजूदा स्टॉक 45 दिन तक की जरूरत पूरी कर सकता है. इसके अलावा सरकार ने LPG प्रोडक्ट को तेजी से बढ़ाया है. पहले जहां रोजाना 35 हजार से 36 हजार टन LPG का प्रोडक्शन हो रहा था, अब इसे बढ़ाकर 54 हजार टन प्रतिदिन कर दिया गया है. इससे गैस सप्लाई को मजबूत बनाए रखने में मदद मिलेगी.

पश्चिम एशिया संकट के बीच बढ़ाई गई तैयारी

पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के बाद सरकार ने पहले से तैयारी शुरू कर दी थी. ऊर्जा मंत्रालय लगातार तेल और गैस की स्थिति की समीक्षा कर रहा है. सरकार का कहना है कि संकट के बावजूद देश में कहीं भी ईंधन की कमी नहीं होने दी गई. हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सरकार ने पूरी जिम्मेदारी के साथ हालात को संभाला है और सप्लाई चेन को प्रभावित नहीं होने दिया.

यह भी पढ़ें- सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, 10 ग्राम गोल्ड का भाव इतना बढ़ा, सिल्वर के रेट में इतनी तेजी

घबराने की जरूरत नहीं

केंद्रीय मंत्री ने साफ कहा कि देश में ईंधन सप्लाई को लेकर किसी तरह की चिंता की जरूरत नहीं है. सरकार लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत के हिसाब से फैसले ले रही है. ऊर्जा सुरक्षा को लेकर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं. आने वाले समय में भी पेट्रोल, डीजल और गैस की सप्लाई सामान्य बनाए रखने की कोशिश जारी रहेगी.

Loading...
Unable to load recommendations.