Israel-Iran War: तेल की कीमतों में लगेगी आग! ईरान के पास है ये अचूक हथियार, भारत-चीन से लेकर यूरोप तक होंगे परेशान

इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद ईरान जवाबी कार्रवाई कर रहा है. ऐस में तेल की सप्लाई पर असर पड़ सकता है. इससे दुनिया भर में तेल की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं. तेल महंगा होने का मतलब है ट्रांसपोर्ट महंगा और रोजमर्रा की चीजें भी महंगी.

इजरायल ईरान Image Credit: Money9live

Israel-Iran War: मिडिल ईस्ट में बढ़ता तनाव अब सिर्फ युद्ध तक सीमित नहीं रहा है, बल्कि इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ सकता है. इजराइल और अमेरिका द्वारा ईरान पर हमले के बाद हालात और गंभीर हो गए हैं. तेहरान में धमाकों की खबरों के बीच डर और अनिश्चितता का माहौल है. लेकिन इस टकराव का सबसे बड़ा असर तेल की कीमतों पर पड़ सकता है.

अगर हालात और बिगड़ते हैं, तो दुनियाभर में पेट्रोल-डीजल महंगा हो सकता है और महंगाई तेजी से बढ़ सकती है. खासकर भारत जैसे देशों पर इसका सीधा असर पड़ेगा. इसकी वजह है एक बेहद अहम समुद्री रास्ता, जिसे स्ट्रेट ऑफ हॉरमुज कहा जाता है. अगर ईरान इसे बंद कर देता है, तो पूरी दुनिया की तेल सप्लाई प्रभावित हो सकती है.

तेल की कीमतों पर क्यों बढ़ा खतरा

इजराइल और अमेरिका के हमले के बाद ईरान जवाबी कार्रवाई कर रहा है. ऐस में तेल की सप्लाई पर असर पड़ सकता है. इससे दुनिया भर में तेल की कीमतें तेजी से बढ़ सकती हैं. तेल महंगा होने का मतलब है ट्रांसपोर्ट महंगा और रोजमर्रा की चीजें भी महंगी.

क्या है स्ट्रेट ऑफ हॉरमुज

स्ट्रेट ऑफ हॉरमुज दुनिया का सबसे अहम समुद्री रास्ता है. यह ईरान, ओमान और UAE के बीच स्थित है. यह रास्ता Persian Gulf को अरब सागर से जोड़ता है. यह रास्ता बहुत संकरा है, लेकिन दुनिया के सबसे ज्यादा तेल की सप्लाई यहीं से होती है.
हर दिन करीब 2 करोड़ बैरल तेल इसी रास्ते से गुजरता है. यह दुनिया की कुल खपत का लगभग 20 प्रतिशत है. इसके अलावा बड़ी मात्रा में गैस भी इसी रास्ते से भेजी जाती है.

ईरान का सबसे बड़ा हथियार

अगर ईरान इस रास्ते को बंद कर देता है, तो दुनिया की करीब 20 प्रतिशत तेल और गैस सप्लाई रुक सकती है. इससे तेल की कीमतों में भारी उछाल आ सकता है. भारत, चीन और जापान जैसे देश सबसे ज्यादा प्रभावित होंगे, क्योंकि ये देश इस रास्ते से आने वाले तेल पर निर्भर हैं. भारत का लगभग आधा तेल इसी रास्ते से आता है.

ईरान के पास इस रास्ते को रोकने के कई तरीके हैं. वह समुद्र में माइन बिछा सकता है. तेज रफ्तार नावों और मिसाइलों से जहाजों पर हमला कर सकता है. इसके अलावा ईरान के पास छोटे पनडुब्बी और ड्रोन भी हैं, जिनसे वह समुद्री रास्ते को बाधित कर सकता है.

ईरान की सैन्य ताकत कितनी मजबूत

ग्लोबल फायरपावर इंडेक्स के मुताबिक ईरान दुनिया की टॉप 20 सैन्य ताकतों में शामिल है. साल 2026 में ईरान को 145 देशों में 16वां स्थान मिला है. ईरान का पावर इंडेक्स स्कोर 0.3199 है. इस इंडेक्स में 0 सबसे बेहतर माना जाता है. अगर हालात और बिगड़ते हैं और तेल सप्लाई प्रभावित होती है, तो इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा. महंगाई बढ़ सकती है और बाजारों में गिरावट आ सकती है. इसलिए पूरी दुनिया की नजर अब इस तनाव पर बनी हुई है.

ये भी पढ़ें: किसकी सेना ज्यादा ताकतवर, किसके पास अधिक फाइटर प्लेन, टैंक और मिसाइलें?

Latest Stories

मिडिल ईस्ट संकट का असर, IndiGo ने रात 12 बजे तक रद्द कीं सभी उड़ानें, Air India और Air India Express ने भी रोकी सेवाएं

देश के कई हिस्सों में बढ़ेगी गर्मी, 3 से 5 डिग्री तक ऊपर जाएगा पारा, पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोभ का अलर्ट

चीन पर निर्भरता घटाने की तैयारी, आंध्र प्रदेश खोलेगा रेयर अर्थ और टाइटेनियम खनन के लिए अपना समुद्री तट

Gold-Silver Price Today 28-02-2026: सोने में लगातार 7वें महीने तेजी जारी, इन फैक्‍टर्स से मिला सपोर्ट, MCX पर लुढ़के भाव

₹49 में खाना, कोई ‘हिडन’ चार्ज नहीं! इस फूड डिलीवरी कंपनी का नया ऐप ‘Toing’ दिल्ली-NCR में भी लॉन्च, पुणे में मचा रहा धमाल

भारत का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट तैयार, ₹22500 करोड़ के प्रोजेक्ट से चिपमेकर्स क्लब में एंट्री; गुजरात से शुरू होगी डिजिटल क्रांति